Breaking News

महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर कर रही काम:एसीपी मोनिका

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:महिला दिवस के अवसर पर ह्युमन लिगल एड एन्ड क्राइम कन्ट्रोल ऑर्गनाइजेशन एनजीओ रजि. संस्था के साथ महिला पुलिस थाना एनआईटी,बल्लभगढ़ और सेंट्रल जोन ने एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका के नेतृत्व में स्कूटी रैली निकाली और लोगो में महिला का सम्मान करने का संदेश दिया है।

स्कूटी रैली दोपहर तीनों महिला थाना की महिला पुलिस ने स्कूटी की रैली में भाग लिया। स्कूटी रैली महिला थाना एनआईटी से शुरु होते हुए सेक्टर-21ए रिहायशी एरिया से होते हुए एशियन अस्पताल चौक से मैन बडखल चौक से सेक्टर-21 ए/डी डिवाईडिंग रोड से होते हुए महिला थाना एनआईटी पहुंची है। इस स्कूटी रैली के अवसर पर समाज की अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर रंग मंच का भी प्रोग्राम था जिसमें महिला पुलिस टीम ने हर्षोल्लास से महिला दिवस को मनाने का काम किया है।

इस अवसर पर एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका ने कहा कि महिला आज समाज में हर वर्ग में आगे है महिला पुरुष के कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही है। महिला पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नही है। इस दौरान महिला पुलिस की इस स्कूटी रैली का जगह-जगह स्वागत भी हुआ। ह्युमन लिगल एड एन्ड क्राइम कन्ट्रोल ऑर्गनाइजेशन एनजीओ रजि.संस्था की राष्ट्रीय महासचिव राधिका बहल ने एसीपी मोनिका सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर गीता एसएचओ, माया एसएचओ सहित अन्य महिला पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रही।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप के पक्ष में पृथला में उमड़ा जनसैलाब

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने रविवार को …