Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 11 at 6.41.37 PM

निदेशक अभियोजन सामान्य हरियाणा ने न्यायवादी कार्यालय किया दौरा/निरिक्षण किया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर निदेशक अभियोजन (सामान्य) हरियाणा संजय हुड्डा ने न्यायवादी कार्यालय फरीदाबाद का दौरा/निरिक्षण किया है।इस अवसर पर सतेन्दर कुमार,जिला न्यायवादी अजय कुमार चौहान उप जिला न्यायवादी,बिशन लाल सोनी उप जिला न्यायवादी,नेतराम उप जिला न्यायवादी,प्रवेश बागडी सहायक जिला न्यायवादी,कपिल कुमार सहायक जिला न्यायवादी,दिपाली सहायक जिला न्यायवादी,सूरज कटारिया सहायक जिला न्यायवादी अंकित चौधरी सहायक जिला न्यायवादी,नवीन कुमार सहायक जिला न्यायवादी,कुनाल कुमार सहायक जिला न्यायवादी शशी भूषण मिश्रा सहायक जिला न्यायवादी एसएन बाली सहायक ज़िला न्यायवादी एवं रमन कुमार मुख्य लिपिक ने स्वागत किया।

WhatsApp Image 2023 03 11 at 6.41.37 PM

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर निदेशक अभियोजन (सामान्य) हरियाणा ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध में शीघ्रता से अदालत के द्वारा फैसला देने की बात कही तथा किसी भी गंम्भीर अपराध में फास्ट ट्रैक कोर्ट की तरह कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी आधिकारियों की समस्याओं को सुना और जल्द उनके निवारण का भरोसा दिया।फरीदाबाद पुलिस की तरफ से सलाहकार एसएन बाली एडीए ने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाता है।

महिलाओं के लिए उचित सुरक्षा प्रदान की जाती है। अगर कोई महिला जघन्य अपराध की शिकार होती है तो फरीदाबाद पुलिस के द्वारा फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई चालान फाइल किया जाता है ताकि जल्द से जल्द न्याय प्राप्त हो सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0021

क्रूरता पूर्वक मारपीट कर वध हेतु ले जाए जा रहे 18 राशि गोवंश के साथ एक शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज 18 जून दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *