Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 11 at 6.36.22 PM

सांसद खेल महोत्सव के लिए लगाए गए हैं अलग-अलग नोडल अधिकारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में सीएसआर पार्टनर के तहत सांसद खेल महोत्सव-2 (2023) का आयोजन किया जा रहा है। डीसी विक्रम सिंह ने कहा सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार अलग-अलग खेलों के मापदंडों के लिए नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। वही खेल से जुड़े सीएसआर पार्टनर भी बनाए गए हैं। डीसी विक्रम सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एथलीट के लिए जिला वन अधिकारी राजकुमार व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर को नोडल अधिकारी लगाया गया है। अकोर्ड हस्पताल ग्रेटर फरीदाबाद और भारतीय स्टेट बैंक नीलम चौक इसके सीएसआर पाटनर हैं।

WhatsApp Image 2023 03 11 at 6.36.22 PM

कबड्डी के नोडल अधिकारी एसडीएम बल्लभगढ़ तिलोकचंद को नोडल अधिकारी बनाया गया है और एमएसएमई के अध्यक्ष राजीव चावला व इंडस बैंक इसके सीएसआर पाटनर हैं। फुटबॉल के लिए एसडीएम परमजीत चहल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। केएल मेहता दयानंद शिक्षण संस्थान के प्रधान आनंद मेहता व पार्क अस्पताल इसके सीएसआर पार्टनर हैं। बैडमिंटन के लिए एचएसवीपी के अस्टेट ऑफिसर अमित कुमार को नोडल अधिकारी लगाया गया है। इनके सीएसआर पार्टनर मानव रचना विश्वविद्यालय है। पैरा बैडमिंटन के नोडल अधिकारी जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र राणा है। इसके सीएसआर पार्टनर म मानव रचना विश्वविद्यालय है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए एसडीएम बङखल पंकज सेतिया को नोडल अधिकारी लगाया गया है।उद्योगिक संगठन के प्रधान नरेंद्र अग्रवाल और फोर्टिस अस्पताल इनके सीएसआर पाटनर हैं।

रस्साकशी के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी पलवल उपमा को नोडल अधिकारी लगाया गया है और डीएलएफ औद्योगिक संगठन के प्रधान जेपी मल्होत्रा और पवन अस्पताल इसके सीएसआर पार्टनर हैं। जिला परिषद पलवल के सीईओ जितेंद्र कुमार को खो-खो का नोडल अधिकारी लगाया गया है। वहीं एफ आईएमटीआईए और पंजाब नेशनल बैंक इसके सीएसआर पाटनर हैं। बास्केटबॉल के लिए आरटीए सचिव जितेंद्र गहलावत को नोडल अधिकारी लगाया गया है। एशियन अस्पताल और आई आई एफ इसके सीएसआर पाटनर हैं। हांकी खेल के लिए हथीन के एसडीएम लक्ष्मी नारायण को नोडल अधिकारी लगाया गया है और सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र के संगठन के प्रधान जितेंद्र शाह व मेट्रो अस्पताल इनके सीएसआर पाटनर हैं। टेबल टेबल टेनिस के लिए पलवल की सीटीएम कुमारी द्विजा को नोडल अधिकारी लगाया गया है और अमृता अस्पताल ग्रेटर फरीदाबाद व एचडीएफसी बैंक इन केसीएसआर पाटनर हैं।

वहीं कुश्ती के लिए संयुक्त आयुक्त नगर निगम श्रीमती शिखा को नोडल अधिकारी लगाया गया है और एफसीआई और सर्वोदय अस्पताल इनके सीएसआर पाटनर हैं। बॉक्सिंग के लिए संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एफएमडीए गौरी मिड्डा को नोडल अधिकारी लगाया गया है और मेट्रो अस्पताल व आईसीआईसीआई बैंक इसके सीएसआर पार्टनर हैं।एथलेटिक्स,कब्बड्डी,रस्साकशी,टेबल टेनिस व हांकी खेल परिसर सेक्टर-12 में,बैडमिंटन इनडोर स्पोर्ट्स कंपलेक्स सेक्टर-31व मानव रचना स्कूल सेक्टर-14 में, वॉलीबॉल समय सिंह आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल सेक्टर-56 में,खो-खो ग्रीन फील्ड स्कूल सुनपेड में,फुटबॉल राजा नाहर सिंह स्टेडियम व मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 17 में,पैरा बैडमिंटन केएल मेहता दयानंद स्कूल सेक्टर-7 में,बॉक्सिंग केएल मेहता दयानंद स्कूल सेक्टर-10 में,कुश्ती इनडोर स्पोर्ट्स कंपलेक्स सेक्टर -31व खेल परिसर सेक्टर 12 में और बास्केटबॉल इंदौर स्पोर्ट्स कंपलेक्स सेक्टर-31व खेल परिसर सेक्टर-12 में आयोजित किए जा रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *