Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 10 at 8.06.10 AM

सुमित गौड़ ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया जन्मदिवस

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं तेजतर्रार कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ का आज सैकड़ों की तादाद में लोगों ने मिलकर बधाई दी। सुमित गौड़ ने अपने जन्मदिवस पर जनता से जुड़ेे मुद्दों को और जोरशोर से उठाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2023 03 10 at 8.06.10 AM

सेक्टर-12 स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री गौड़ ने कहा कि फरीदाबाद की जनता उनके लिए सर्वाेपरि है,उनकी समस्याओं और उनके हितों के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष करेंगे, पहले भी फरीदाबाद की जनता कि आमजन की समस्याओं को लेकर वह सदैव संघर्ष करते रहे है,चाहे कूड़ेे के ढ़ेर पर बैठकर धरना प्रदर्शन करना हो या फिर स्मार्ट सिटी की सड़कों पर बरसात में जलभराव के दौरान नाव चलाने की बात रही है,या फिर महंगाई का मुद्दा रहा है, उन्होंने सदैव शहर की जनता की आवाज बनकर गूंगी बहरी सरकार को नींद से जगाने का काम किया है।

सुमित गौड़ ने कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर जिस प्रकार से उनके मित्र,दोस्त व कांग्रेस पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेतागणों ने उन्हें आर्शीवाद व सहयोग देने का जो हौंसला दिया है,उसकी की बदौलत वह आगे और मजबूती से जनता के मुद्दों को जन-जन के समक्ष उजागर करेंगे। इससे पूर्व सुमित गौड़ ने अपने साथियों के साथ कई केक काटे और लोगों ने उन्हें जन्मदिन की ढ़ेरों बधाईयां दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *