Ibn24×7news
परतावल बाजार महाराजगंज
रिपोर्ट उमेश तिवारी
जनपद महाराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रुद्रपुर भलूही में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार पति पत्नी को ठोकर मार दिया जिसमे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई तथा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी सुग्रीव 42 वर्ष व उनकी पत्नी कलावती 30 वर्ष साइकिल से भटहट की तरफ जा रहे थे कि रुद्रपुर भलूही गांव के सामने अज्ञात वाहन ने साइकिल को ठोकर मार दी जिससे कलावती की मौके पर ही मृत्यु हो गई और सुग्रीव घायल हो गए । इस बाबत घटना के बाद मौके पर पहुंचे श्यामदेउरवा एसआई मृत्युंजय ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है तथा सुग्रीव का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चल रहा है । मृतिका का शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …