Breaking News
IMG 20220314 164331 1

सुप्रख्यात धार्मिक कथा वाचक जया किशोरी जी ने बताये सफल जीवन के मंत्र,शार्ट कट की सफलता सिर्फ थोड़े समय के लिये

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
विश्व विख्यात धार्मिक कथा वाचक जया किशोरी जी ने सिसवा नगरपालिका परिषद के अवंतिका मैरेज हाउस में जीवन को सफल बनाने के लिए मूलभूत आवश्यकताओं व मनुष्यों को करने योग्य कुछ ऐसे कार्यो के बारे विस्तार से बताया जिसे करके मनुष्य आसमान की बुलंदियों को छू सकता है।

IMG 20220314 164331 1बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी जी जैसे ही अवंतिका मैरिज हाउस पहुंची, वहां उपस्थित इस कार्यक्रम के आयोजक बहुमुखी प्रतिभा के धनी बी एस एस डायरेक्टर व प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ पंकज तिवारी ,उनके छोटे भाई नीरज तिवारी व धीरज तिवारी ने विवेक चौरसिया, आलोक शर्मा,सोमनाथ चौरसिया,अवधेश चौबे तथा अपने अन्य सहयोगीयो के मदद से उनका भव्य स्वागत किया।

IMG 20220314 164336फिIMG 20220314 164341र उन्होंने दीप प्रवज्जलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।इस कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद जायसवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत आरपीआईसी के छात्राओं ने किया जिसमे सरस्वती वंदना गीत व राधा कृष्ण वृदांवन की शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।उसके प्रश्चात प्रख्यात कथावाचक जया किशोरी जी ने कहा कि सफल जीवन के कुछ आधारभूत तत्व होते हैं जो जीवन में आपकों सफल बनाते है क्योंकि जब कोविड का समय आया था तो सब दवा अपने-अपने तरीके से बनाने लगे ठीक उसी तरह इस जीवन में सब लोग एक ही कार्य को अलग-अलग ढंग से करते हैं। किसी भी व्यक्ति को गुस्सा आता नही बल्कि आ जाता है।आज के युग में हर व्यक्ति हर किसी के उपर निर्भर है क्योंकि आने वाला समय सबके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इंसान को अपनी कमी को सबसे पहले ढूढने की जरूरत है क्योंकि गलती करने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ता है। आजादी का मतलब यह नही की अनुशासन खत्म कर दिया जाय। किसी सुख को पाने के लिए मेहनत करना जरुरी है, वो चाहे आर्थिक मेहनत हो या कोई भी काम हो, बिना मेहनत से कोई काम सफल नही हो सकता। सफल होने के लिए रात व दिन मेहनत करने के बाद सफलता मिलती है।अगर कोई भी माता पिता अपने बेटी या बेटे को सफल बना देते है तो समझीये उन्होंने गंगा नहा लिया। उन्होंने आगे बताया कि समय बड़े ही तीब्र गति से चल रहा है आपके कार्य का समय कब है ,ये आपको तय करना है क्योंकि “वक्त के क्रूर छल का भरोसा नहीं, आज कर लो की कल का ठिकाना नहीं, दे रहे है हमें वो लंबी उमर की दुआ जिनके खुद ही कल का भरोसा नहीं,”इसलिये समय बर्बाद मत करो वर्ना समय स्वयं तुम्हे बर्बाद कर देगा। पहले खुद के बारे में जान लेना चाहिये न कि दूसरों के बारे में जबकि आजकल लोग अपने बारे में नहीं बल्कि दूसरों के बारे में सोचते है ठीक ऐसी ही परिस्तिथिया है जो लोगो के साथ निरन्तर गतिशील है।इस दौरान,निचलौल एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, क्षेत्रधिकारी डीके उपाध्याय, सिसवा स्टेट कैप्टन मानवेन्द्र सिंह,कृष्णमुरारी सिंह, कुंदन सिंह,अवधेश चौबे, सत्यप्रकाश तिवारी,नथुनी सिंह, सोमनाथ चौरसिया,रोशन मद्धेशिया,गोविंद सोनी,दीपक मद्धेशिया, राजेंद्र केसरी, अरुण पांडे ,लक्ष्मण तुलस्यान, राजेश मद्धेशिया ,शिव जी सोनी, सतीश कुमार मिश्र, शत्रुघ्न मिश्र, गुफरान अहमद, अनिल जायसवाल व प्रताप नारायण जायसवाल सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहेlरिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *