Breaking News

आगामी होली एवं शब-ए-बरात पर्व के दृष्टिगत थाना ठूठीबारी पर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक व थाना ठूठीबारी पर सभागार भवन का किया गया उद्घाटन

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
थाना ठूठीबारी में नवनिर्मित सभागार भवन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया । इस सभागार भवन उद्घाटन समारोह में क्षेत्राधिकारी निचलौल, थाना प्रभारी ठूठीबारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आगामी होली एवं शब-ए-बरात पर्व के दृष्टिगत थाना ठूठीबारी में क्षेत्र के सम्भ्रांत/गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व धर्मगुरुओं की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक की गई। मीटिंग में आए लोगों से त्यौहार में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी कर आगामी त्यौहारों को सकुशल/शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने व आपसी सौहार्द व भाईचारा कायम रखने की अपील की गई। कोविड-19 के सम्बन्ध में प्रशासन के गाइडलाइन्स का अनुपालन कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये कि भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल सम्बन्धित अधिकारी के सरकारी नम्बर पर संपर्क कर अवगत कराने हेतु अपील की गई । मीटिंग में क्षेत्राधिकारी निचलौल, थानाध्यक्ष ठूठीबारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *