Breaking News
WhatsApp Image 2024 12 14 at 2.12.30 PM

बाबा साहब का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त,दोषियों को सजा नहीं हुई,तो होगा आंदोलन:बसपा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2024 12 14 at 2.12.30 PM

फरीदाबाद:बहुजन समाज पार्टी किसी भी सूरत में दलितों के मसीहा व संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि दोषियों को जल्द सजा नहीं हुई तो बहुजन समाज पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। उपरोक्त शब्द जिला अध्यक्ष कमल दत्त गौतम ने यहां सेक्टर- 12 जिला उपायुक्त कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव चौधरी रती राम,जिला प्रभारी डॉ.रामसिंह,विधानसभा अध्यक्ष के एल गौतम,महावीर सिंह,सतीश चौधरी,चेतन दास,भीम सिंह,राम गोपाल,राम निवास,मोती लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला फरीदाबाद बसप यूनिट की तरफ से महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार के नाम जिला उपयुक्त फरीदाबाद के माध्यम से मांग पत्र दिया गया।

प्रदेश सचिव रतिराम ने कहा गत 11 दिसंबर 2024 को महाराष्ट्र राज्य के परभणी में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किया गया और भारतीय संविधान को कुछ असामाजिक तत्वों ने अपमानित किया है। इस घटना की हम निंदा करते हैं। इस घटना से बहुजन समाज के लोगों में रोष है।

विशेषकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता बेहद नाराज हैं। इस प्रकार की घटनाएं समाज के सौहार्द और भाईचारे को बिगड़ती हैं। इसलिए हम महामहिम राष्ट्रपति से निवेदन करते है कि राज्य सरकार को तुरंत आदेश देकर दोषी असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई करवाएं। बसपा कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि यदि तुरंत दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बहुजन समाज पार्टी पूरे हरियाणा में बड़ा आंदोलन करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *