Breaking News
WhatsApp Image 2024 12 14 at 4.37.04 PM

शादी समारोह में वेटर की गोली मारकर हत्या करने वाले 2 आरोपीयों को 5 घंटे में पुलिस ने किया गिरफतार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सैनिक कॉलोनी में इमरान खान निवासी बड़खल फरीदाबाद ने एक शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि उसका भतीजा मुबारिक उर्फ बादशाह निवासी आदर्श कालोनी नियर मदीना मस्जिद के पास रहता है वेटर का काम करता है।WhatsApp Image 2024 12 14 at 4.37.04 PM

13 दिसंबर को मुबारिक उर्फ बादशाह सैनिक कॉलोनी सेक्टर-49 में एक प्रोग्राम में गया था। जहां पर रात करीब 11.00 बजे पर खाना परोसने को लेकर कहासुनी होने पर मोहित ने मुबारिक उर्फ बादशाह को गोली मार दी। जिससे मुबारिक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह के द्वारा दिए गए तुरंत कार्रवाई के निर्देश के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के मार्ग दर्शन में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ प्रभारी रमेश के नेतृत्व में टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मात्र 5 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों में नाम मोनू और मोहित है। दोनों आरोपी वर्तमान में सैनिक कॉलोनी में रहते हैं और मूल रूप से गांव नवादा के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी बचपन के दोस्त हैं। दूध की डेरी का काम करते हैं।आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों अपने दोस्त जय लखानी के यहां शादी समारोह में सैनिक कॉलोनी में आए थे। मृतक मुबारिक उर्फ बादशाह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मोनू के पास पिस्टल थी। जिसको लेकर मोहित ने मुबारिक पर गोली चला दी थी। मामले में पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। आरोपियों से वारदात में प्रयोग पिस्टल बरामद की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0000

भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *