फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की फरीदाबाद रैली में भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने बल्लभगढ़ से भाजपा प्रत्याशी पंडित मूलचंद शर्मा को समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने के लिए शंखनाद कर दिया है। सेक्टर-2 स्थित पंडित मूलचंद शर्मा के कार्यालय पहुंचकर हरेंद्र भाटी ने अपनी टीम के साथ मूलचंद शर्मा को अपना समर्थन देते हुए कहा कि बल्लभगढ शहर में उनकी टीम शर्मा के समर्थन में प्रचार प्रसार करेगी और उन्हें विजयी बनाने के लिए दिन-रात एक कर देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सही मायनों में देशहित की बात करती है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है,पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोकसभा की तर्ज पर हरियाणा में फिर से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और नायब सैनी फिर से मुख्यमंत्री बनकर इस प्रदेश को विकास की बुलंदियों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम उनके साथ भाजपा को जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करेगी। इस दौरन भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने हरेंद्र भाटी का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर उनका आभार जताया।