Breaking News
IMG 20220213 164037

सिसवा नगर पालिका परिषद में निकली मतदाता जागरूकता रैली

Ibn24×7news
सिसवा बाजार-महराजगंज
महराजगंज जनपद के बहुचर्चित सिसवा विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें इस बाबत जगह-जगह मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है।

सिसवा नगर पालिका परिषद द्वारा एसडीएम व प्रसाशक मु0 जसीम व ईओ रामदुलार यादव के नेतृत्व में आज रविवार को सिसवा नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें नगर पालिका के वाहनों पर सभी कर्मचारी मौजूद रहे।नगर पालिका परिषद कार्यालय से निकली मतदाता जागरूकता रैली गोपाल नगर, अमरपुरवा, श्रीरामजानकी मंदिर रोड़, ईस्टेट चौक, सब्जी मण्डी, प्रेम चित्र मंदिर रोड़, फलमण्डी, रेलवे स्टेशन रोड़, पुरानी पुलिस चौकी होते हुए खबर लिखे जाने तक आगे बढ़ रही थी।इस रैली में आगे-आगे सिसवा नगर पालिका परिषद द्वारा एसडीएम व प्रसाशक मु0 जसीम व ईओ रामदुलार यादव दर्जनों कर्मचारियों के साथ चल रहे थे, साथ में कर्मचारियों के हाथों में मतदाता जागरूका का बैनर भी था और पीछे नगर पालिका परिषद के दर्जनों की संख्या में वाहनों पर कर्मचारी खड़े हो कर लोगों के मतदान के लिए जागरूक कर रहे थे। वाहनों पर मतदाता जागरूकता के बैनर लगे हुए थे और मतदाता जागरूकता के गाने चल रहे थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *