Breaking News
1892e4cd 8f3f 4bc0 8033 6a61fefd52de

भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी विनीत गोस्वामी की जंग:धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट1892e4cd 8f3f 4bc0 8033 6a61fefd52de

फरीदाबाद:विनीत गोस्वामी आगे भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रखेंगे। वह आम आदमी पार्टी के अच्छे कार्यकर्ता हैं। ये कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने जन्माष्टमी के दिन 120 दिन से लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे विनीत गोस्वामी को जूस पिलाकर धरना खत्म करवाया । इस मौके पर आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं ने लघु सचिवालय के बाहर कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई और केक भी काटा। धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि भ्रष्टाचार फरीदाबाद को दीमक की तरह खोखला कर रहा है।

जनता किसी भी विभाग के कार्यालय में जाए। बिना लिए दिए काम नहीं हो रहा है। तमाम विभाग के अधिकारी कर्मचारी जनता को परेशान करते रहते हैं और जब उन्हें रिश्वत दे दी जाती है तो जनता का काम हो जाता है। इसी रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार को लेकर विनीत गोस्वामी 4 महीने से लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे थे।

अब हमने उनका धरना खत्म करवा दिया है लेकिन वो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के कारण फरीदाबाद का विकास रुक गया है। विकास कार्यों का पैसा भ्रष्टाचारियों की जेब में चला जा रहा है। नगर निगम फरीदाबाद का 200 करोड़ का घोटाला इसका उदाहरण है।

सरकार ने भ्रष्टाचार्यों से एक भी पैसे बरामद नही किए जिस कारण भ्रष्ट अधिकारियों के हौसले बुलंद है। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद करती रहेगी। इस मौके पर उनके साथ राजेंद्र शर्मा,हरेंद्र भाटी, मेहरचंद हरसाना,नरेश शर्मा, तेजवंत सिंह बिट्टू,परमिंदर राजपाल,चंद्रपाल,देवराज गौर, जीतू सिंह,अभिषेक गोस्वामी, दीपक राणा,सुरेंद्र कुमार बंसल, हेतराम भाटी,विनोद भडाना सहित आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *