Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 10 at 6.07.18 AM

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत एसजीएम नगर में लोगों से मिलते हुए विजय प्रताप

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी देश में बढ़ती लोकप्रियता एवं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मिले अपार प्यार के चलते बौखला गई है। इसीलिए पूरी पार्टी राहुल गांधी के पीछे हाथ धोकर पड़ गई और अपना सारा सरकारी तंत्र उनके पीछे लगा दिया है। मगर,राहुल गांधी उस परिवार से हैं,जो कभी झुका नहीं और सत्य व अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाने का काम किया। कांग्रेसी नेता एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संयोजक विजय प्रताप रविवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत एसजीएम नगर एवं गांधी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे।

WhatsApp Image 2023 04 10 at 6.07.18 AM

इस अवसर पर उन्होंने लोगों की स्थानीय समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। विजय प्रताप ने कहा कि आज क्षेत्र की जनता को स्मार्ट सिटी के नाम पर लूटा गया है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी स्मार्ट सिटी की हालत दयनीय है। हालात यह है कि स्थिति पहले से भी बदतर हो चुकी है। सड़कें टूटी हुई है,सीवरों का पानी सड़कों पर है और लोगों के घरों में पानी नहीं है। बिजली व्यवस्था का आलम यह है कि किसी अफसर की कोई जिम्मेदारी नहीं है। रेवेन्यू,नगर निगम,एचएसवीपी भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हैं। प्रदेश भर में चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत विजय प्रताप गांधी कॉलोनी एवं एसजीएम नगर में लोगों के बीच पहुंचे और कांग्रेस पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया।

अडाणी मामले में उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के किसी भी मंत्री ने आज तक इस बात को लेकर स्पष्टीकरण नहीं दिया है। आज हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हो रही है और आने वाले समय में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। विजय प्रताप ने कहा कि न तो कांग्रेस और न ही भाजपा को चुनावों का इंतजार है,चुनावों का इंतजार तो जनता को है जब ईवीएम मशीन उनके सामने होगी और वह बटन दबाकर अपना जनादेश देगी। अब यह समय आ गया है,जब इस सरकार का देश व प्रदेश से सूपड़ा साफ होना तय है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *