Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 30 at 6.15.38 PM

36वें सूरजकुंड मेले का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़:डीसी विक्रम सिंह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि 3 फरवरी को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ 36वें सूरजकुंड शिल्प मेले का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों का साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए टूरिज्म व प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेले में जिस भी अधिकारी को जो दायित्व सौंपा गया उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें।

WhatsApp Image 2023 01 30 at 6.15.38 PM

साथ उस कार्य को निर्धारित समय अवधि पर ही पूरा करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा वीवीआईपी,वीआईपी विजिटर, एंबेसडर सहित विभिन्न विभागों के महानिदेशक,एसीएस तथा अन्य अधिकारियों के मेले में आने के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति सुनिश्चित करें। 36वें सूरजकुंड शिल्प मेले में कजाखस्तान,चीन,किर्गिजस्तान,रूस,तजाकिस्तान,उज्बेकिस्तान,मैगनोलिया,ईरान,तुर्की,दक्षिणअरब,श्रीलंका,नेपाल,आर्मेनिया, कंबोडिया,मियांबार,संयुक्त अरब अमीरात,मालदीव सहित 40 देशों ने सहमति प्रदान की है। वहीं विदेशी प्रतिभागियों की कुल संख्या 251 आने की उम्मीद है। इनमें शिल्प 101,संस्कृति 141,खाना 3,आधिकारिक 6
एससीओ और शेष विश्व के कुल 40 देशों ने पुष्टि की है। बैठक में सीईओ जिला परिषद सुमन भान्खड़,एसडीएम परमजीत चहल,एसडीएम त्रिलोकचंद, एसडीएम पंकज सेतिया,सीटीएम अमित मान,एचएसवीपी के एडमिस्ट्रेटर अमित कुमार सहित टूरिज्म विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0021

क्रूरता पूर्वक मारपीट कर वध हेतु ले जाए जा रहे 18 राशि गोवंश के साथ एक शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज 18 जून दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *