Breaking News

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण गुर्जर ने कपड़े वितरित कर किया अभियान शुभारंभ

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट62

फरीदाबाद:किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार,किसी का गम मिल सके तो लें उधार,जीना इसी का नाम है …. राजकपूर की फिल्म के इस सुप्रसिद्ध गीत के बोलों को चरितार्थ कर रहे हैं शहर के जाने माने उद्योगपति प्रदीप मोहंती और उनकी धर्मपत्नी प्रतिमा मोहंती।

मोहंती दंपति स्लेजहैमर फाउंडेशन के बैनर तले समाज के पिछड़े और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए वर्षो से अनेक कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने जरूरतमंद लोगों को कपड़े और जूते वितरित करने का अभियान शुरू किया है।

हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बीके चौक पर स्थित फोटो जर्नालिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय में स्लेजहैमर फाउंडेशन के कपड़े और जूते वितरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस मौके पर श्री गुर्जर के साथ बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा,मुख्यमंत्री के राजनेतिक सलाहकार अजय गौड और प्रदेश आइएमए की अध्यक्ष डॉ.पुनिता हसीजा विशेष रूप से मौजूद थे।जरूरतमंदों की मदद में बढ़ाया हाथ।

शहर में आज भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अच्छे कपड़ों और जूतों तक के लिए मोहजात रहते हैं। शहर की मलिन बस्तियों में बिना कपड़ों और जूतों के बच्चों का आम देखा जा सकता है। जिसे देखते हुए स्लेजहैमर फाउंडेशन की तरफ से कपड़े और जूते वितरण के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया है।

इस अभियान के तहत फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एंव धार्मिक संगठन और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से पुराने कपड़े और जूते एकत्रित करने का काम करीब एक महीने पहले शुरू किया गया था। कपड़े और जूते एकत्रित करने के बाद फाउंडेशन द्वारा कपड़ों व जूतों की मरम्मत सिलाई,धुलाई और प्रैस करवा कर उनकी पैकिंग करवाई गई।

मंगलवार एक नवंबर,को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में इस अभियान की शुरूआत केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा करवाई गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप मोहंती ने बताया कि एक साल तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर महीने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर कपड़े और जूते जरूरतमंदों को वितरित किये जाएंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *