Breaking News

भारतीय जनता पार्टी लगातार क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए कर रही है कार्य:सीमा त्रिखा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट63

 

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका सीमा त्रिखा ने मंगलवार को शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर मेें 58.00 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल रोड़ कार्य का उद्घाटन स्थानीय निवासियो द्वारा कराया। आपको बता दे कि रोड़ का निर्माण कार्य ई ब्लॉक से देवेन्द्र के घर तक होगा जो की सुरज कुण्ड रोड़ को जोड़ता है वहीं डी ब्लॉक से एफ 1 के मैन रोड़ तक तथा डी ब्लॉक से डी 2 ब्लॉक तक होगा।

इस अवसर पर विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्य के पूरा होने से यहां रहने वाले तथा यहां से गुजरने वाले हजारो लोगो का जीवन सुगम होगा एवं फरीदाबाद के विकास में भी उन्नति होगी।

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में एक समान रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में सुधारीकरण के लिए बुनियादी रूप से कार्य किए जा रहे हैं।

बड़खल विधानसभा क्षेत्र में बड़खल झील का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही बड़खल झील भरने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बड़खल झील को भरने से फरीदाबाद को एक नया स्वरूप मिलेगा। जो ऐतिहासिक बड़खल झील कभी पूरे भारतवर्ष के लोगों का आकर्षण का केन्द्र हुआ करती थी,वह अब फिर एक बार पानी से सरोबार होगी। उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे काम करने का जो आशीर्वाद दिया,उसमें कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होने कहा कि बडख़ल विधानसभा में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। क्षेत्र को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी,वहां कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र की जो अन्य सडक़ें टूटी हुई हैं उन सड़कों पर भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जहां कहीं भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं,वो संपर्क करें,जल्द से जल्द वहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस मौके पर हरिन्द्र भड़ाना,कमल शर्मा, चन्दन नैगी,भूषण सिंह,नारायण वर्मा,बुध राम भड़ाना,हरि ओम शर्मा,शशी कुमार,हरिश भड़ाना, रवि भड़ाना,महावीर,साधना शर्मा,नागर जी,राम नरेश सिंह, घूरण झा,गौतम मोर्या,गोरव कुमार,पटेल कुमार,ओम प्रकाश सिंह,श्याम बैंसला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *