Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सिसवा विधायक व ग्राम प्रधान ठूठीबारी के नेतृत्व में निकली भव्य तिंरगा रैली

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
स्थानीय कस्बा ठूठीबारी में सिसवा विधान सभा विधायक प्रेम सागर पटेल व ग्राम प्रधान ठूठीबारी अजीत कुमार उर्फ अजय के संयुक्त तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज पूरे नगर में तिरंगा रैली निकाली गई।

IMG 20220814 WA0051इस दौरान ठूठीबारी के सैकड़ों नागरिक जनों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तथा “झंडा ऊँचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।”के नारों से पूरा कस्बा देश भक्ति से ओतप्रोत हो गया।इस रैली को नौतनवा रोड स्तिथ डीह राजा मंदिर से निकालकर पूरे नगर में बड़े ही धूमधाम से भारत माता की जय, वंदे मातरम,भारत वीरो की जय आदि नारो को बोलते हुए घुमाया गया। रैली की अगुवाई विधायक प्रेम सागर पटेल व ग्राम प्रधान अजय कुमार ने किया।इस रैली में स्थानीय कस्बा ठूठीबारी के प्रतिष्ठित नागरिक जनों में संतोष निगम , सजन लाल निगम ,मनोज गौड़ , अवधेश मद्धेशिया, मनीष गुप्ता,सनंदन साहनी,राजन कसौधन, युवा समाजसेवी सतीश निगम आदि लोगो के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने इस जन जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया तथा नगर के लोगो को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत”हर घर झंडा”कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगो से अपील किया।इस बावत विधायक प्रेम सागर पटेल ने आम जन मानस को सम्बोधित करते हुए बताया कि शासन के आदेशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत”हर घर झंडा”लगाने को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ठूठीबारी में रैली निकालकर पूरे कस्बे में घुमाया गया तथा लोगो से अपील किया गया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत”हर घर झंडा”कार्यक्रम को सफल बनायें।इसके साथ ही साथ इस रैली में प्रतिभाग किये स्थानीय गणमान्य नागरिकों व समस्त भाजपा पदाधिकारियों का ग्राम प्रधान अजीत उर्फ अजय कुमार ने सादर धन्यवाद ज्ञापित किया।रैली में सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, ठूठीबारी ग्राम प्रधान अजीत उर्फ अजय कुमार , प्रभारी निरीक्षक जे पी सिंह यादव मय समस्त पुलिस बल ,भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रिय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त , मण्डल अध्यक्ष गौतम चौधरी , उपाध्यक्ष सचिंद्र सिंह ,सेक्टर प्रमुख विनोद मद्धेशिया, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनीष मोदनवाल,समाजसेवी राम प्रवेश यादव आदि के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक जन उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *