Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 21 at 4.17.14 PM

मिर्ज़ापुर-बोलेरो में लदे 62.600 किग्रा अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना अहरौरा पुलिस द्वारा बोलेरो में लदे 62.600 किग्रा अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । दिन शुक्रवार को थानाध्यक्ष अहरौरा मय हमराह एसआई श्याम लाल, एसआई गिरेन्द्र राय, हे0का0 सचिन मौर्य, हे0का0 अनूप सिंह, का0 आशीष सिंह, का0 सुधाकर खरवार के साथ बैजू बाबा पेट्रोल पम्प के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि सोनभद्र की तरफ से आ रही सफेद बोलेरो गाड़ी नम्बर CG 22 6992 जिसमे अवैध गांजा लादा हुआ है। उक्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा बैजू बाबा पेट्रोल पम्प के पास वाहनों की सघन चेकिंग की जाने लगी तभी सोनभद्र की तरफ से आ रही सफेद बोलेरो वाहन संख्याः CG 22 6992 आती हुई दिखाई दी, जिसे उपस्थित पुलिस बल द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो गाड़ी चालक, पुलिस वालों को देख कर वाहन चालक व उसका साथी गाड़ी रोक कर भागने की कोशिश किया परन्तु पुलिस बल द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया । पकड़े व्यक्तियों से नाम पता पुछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम माधव भोई पुत्र जद्दू भोई निवासी मकान न0 66 लीमपाड़ा पोस्ट मारलाड थाना टीटलागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम बब्लू महानन्द पुत्र दिलीप महानन्द निवासी लोदीपाड़ा पोस्ट मारलाड थाना टीटलागढ़ सीन्धेकलां जिला बलांगीर उड़ीसा बताया तथा अभियुक्तगण द्वारा यह भी बताया गया कि वाहन की छत के नीचे नट बोल्ट से कस कर बाक्स बनाया गया है, जिसमे अवैध गांज भरा हुआ है। अभियुक्तों द्वारा बताया गये कि हम लोग उड़ीसा से गाड़ी मे गांजा लेकर वाराणसी जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा बुलेरो की छत पर बने बाक्स में भरा हुआ कुल 62.600 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-13/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *