Breaking News

मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध भण्डारण करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
जनपद में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक व नशीले पदार्थों की तस्करी व भण्डारण पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  दिनांक 03.02.2022 को  थानाध्यक्ष अजीत कुमार मय हमराह उ0नि0 सुनील कुमार सिंह व का0 चन्द्रजीत मौर्य व का0 अमन सिंह व म0का0 नीरा यादव  व औषधि निरीक्षक  शिवकुमार नायक  मय टीम  व SSB टीम की संयुक्त कार्यवाही में  मुखबिर खास की सूचना पर  भारत नेपाल सीमा पर अबैध रूप से संचालित नशीली दवाओं के क्रय बिक्रय की रोकथाम हेतु कस्बा बरगदवा में चेकिंग व छापेमारी कर अभियुक्तगण अनिल मौर्य पुत्र रामशंकर मौर्य उम्र 32 वर्ष ग्राम बरगदवा थाना बरगदवा जनपद महराजगंज व दिनेश रौनियार पुत्र स्व0 विश्वनाथ रौनियार उम्र 40 वर्ष ग्राम बरगदवा थाना बरगदवा जनपद महराजगजं के कब्जे से नशीली दवाएं  जिसमें कैप्सूल 4714 अदद , कफ सिरफ 137 शीशी , टेबलेट 11490 अदद व इन्जेक्सन 372 एम्पुल बरामद हुआ ।

IMG 20220204 WA0010इसके अतिरिक्त दिनेश रौनियार द्वारा संचालित दो अवैध गोदाम पर की गयी छापेमारी व सीजर की कार्यवाही में लगभग 50 लाख रूपये की अवैध औषधि सीज कर जब्त किया गया जो 123 बोरे में रख कर सील सर्व मोहर किया गया । इस प्रकार कार्यवाही के दौरान कुल बरामद औषधि की 125 बोरी सर्व सील मोहर कर थाना बरगदवा पर सुरक्षित रखी गयी । बरामदगी  के आधार अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 10/22 धारा 8/22 NDPS ACT में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही  की गयी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में        थानाध्यक्ष श्री अजीत कुमार थाना बरगदवां जनपद महराजगंज, उ0नि0 श्री सुनील कुमार थाना बरगदवां जनपद महराजगंज, का0 चन्द्रजीत मौर्य थाना बरगदवां जनपद महराजगंज,का0 अमन सिंह थाना बरगदवां जनपद महराजगंज  व म0का0 नीरा यादव थाना बरगदवां जनपद महराजगंज सहित कुछ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *