Breaking News

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात कार्यालय का किया गया उद्घाटन

Ibn24×7news
महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ द्वारा कल दिनांक 05.07.2022 को यातायात कार्यालय का उद्धाटन किया गया । जनपद में यातायात जागरुकता बढ़ाने व लोगो में यातायात नियमों के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने के लिए यातायात पुलिस निरन्तर प्रयास कर रही है।

IMG 20220705 WA0032सड़क दुर्घटनाओं को कम करने बाजारों, चौराहों पर अतिक्रमण को हटवाने से लेकर लोगो को सुरक्षित यात्रा का ऐहसास दिलाने तक का दारोमदार यातायात पुलिस पर है । इस तरह से यातायात पुलिस पर निरन्तर निर्भरता बढ़ती जा रही है । वाहनों के कागजात, चालान सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निस्तारण में नवनिर्मित यातायात कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है । आने वाले समय में भी यातायात कार्यालय जनपद के वाहन स्वामियों व यात्रियों के लिए काफी सहूलियत देगा । यातायात कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात श्री सूर्यबली मौर्य, यातायात निरीक्षक जय प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *