Breaking News
IMG 20261018 WA0000

विकसित भारत की उम्मीद हैं आज के बच्चे इनके हुनर को दें सहारा:राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेक्टर-16 स्थित केएल मेहता दयानंद पब्लिक स्कूल में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता,कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विकसित भारत की संकल्पना को रंगों के माध्यम से साकार किया।

मंत्री राजेश नागर ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोलियों और आकर्षक चित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। केएल मेहता दयानंद विद्यालय के पूर्व छात्र राजेश नागर ने तब के साथी रहे दोस्तों के साथ अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आज के बच्चे विकसित भारत की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। इन नन्हें कलाकारों का हुनर,आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच वास्तव में प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा कि बच्चों में अपार संभावनाएं हैं और जरूरत इस बात की है कि उनकी योग्यता को पहचानकर उसे निखारने के लिए उचित अवसर एवं प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

मंत्री नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में देश के युवाओं और बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

आज की पीढ़ी की प्रतिभा,नवाचार और सकारात्मक सोच ही भविष्य के भारत की मजबूत नींव बनेगी। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक और प्रेरित भी करते हैं।

कार्यक्रम में केएल मेहता दयानंद शिक्षण संस्थान के चेयरमैन आनंद मेहता सहित नवीन छाबड़ा,संजय चावला,रचना,कविता,संजय कसाना,श्याम शर्मा,विकास भाटिया,राकेश्वर,सुदेश गुप्ता,राजेश अग्रवाल,मनीष अरोड़ा,दिवेश कपूर,सुशील भाटिया,संदीप गुप्ता,पंकज मखीजा,नीलिमा भाटिया,रजनी जैन,अनीता सूद,नीरज कटारिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …