Breaking News

स्थानांतरण निरस्त करने को लेकर छात्रो ने नारेबाजी कर चक्का जाम किया

 

बीगोद– समीपवर्ती मोटरा का खेडा मे विधालय के छात्रो ने अध्यापक का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग को लेकर चक्का जाम कर नारेबाजी की।1 1

विधालय के छात्राओं ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोटरा खेड़ा मे कार्यरत शिक्षक कहैन्या लाल जीनगर का ट्रांसफर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरा हो गया।

जबकि जीनगर अध्यापक व्यवहार कुशल ,प्रतिभा के धनी , छात्रों को सहज सरल तरीकें पढाई कर ज्ञान अर्जित कराते हैं । उनका पढाने का तरीका
छात्रओ को बहुत जल्दी समझ में आ जाता है बार-बार पूछने पर सरल तरीके से जवाब देकर छात्रों की समस्याओं का हल करते हैं। पढाने के साथ आफसियल कार्य करते।

इस दौरान कन्हैया लाल जीनगर रिलीव होने के बाद उनकी जगह अध्यापक सांवरमल जाट में ज्वाइन कर लिया या (पद स्थापित हो गए) जबकि उपखंड क्षेत्र में शिक्षकों के पद खाली है। चक्का जाम को लेकर मांडलगढ़ तहसीलदार सीमा बधैल मौके पर पहुंची छात्राओं से समझाइश कर आश्वासन के बाद छात्र माने ।2 1

इस दौरान छात्रों ने उपखण्ड अधिकारी के नाम क्षापन देकर कन्हैया लाल जीनगर को लगाने मांग की। इस दौरान तहसीलदार सीमा बघेल, गिरदावर राजेश टेलर, पटवारी चंद्रवीर सिंह, नगैन्द सिंह, बीगोद थाना एएसआई फूल सिंह , बरूदनी चौकी के नरपत सिंह मौके पर मौजूद थे।

(फोटो कैप्शन-
1- शिक्षक का ट्रांसफर निरस्त करने को लेकर चक्का जाम करते छात्र
2- छात्र अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन देते )
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *