Breaking News

टाइम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्टIMG 20250308 WA0009

फरीदाबाद: टाइम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने अपने फरीदाबाद मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यस्थल और समाज में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

महिला कर्मचारियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक सतीश परनामी, आर.के. चिलाना, विशाल परनामी और सचिन चिलाना ने सभी महिला कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर राजविंदर करू, सोनी यादव, हीना, आकांक्षा, सरिता, शिवांगी, वर्षा, पूर्णिमा, छवि, पूनम, सुमन, रेनू, लवली, ऋतिका, शाव्या, दिव्या सहित कई अन्य महिलाओं को सम्मानित किया और उनके समर्पण की सराहना की।

“नारी समाज के प्रति अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रही है” – रुचि चिलाना गेरा

इस अवसर पर रुचि चिलाना गेरा ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नारी हर रूप में सम्माननीय है। चाहे वह मां, बेटी, बहू, पत्नी या दोस्त के रूप में हो, वह हर रिश्ते को बखूबी निभाती है और समाज के प्रति अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती है।

उन्होंने कहा कि टाइम इक्विपमेंट महिलाओं के लिए समावेशी और सशक्त कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विशेष सत्र ‘आई एम एनफ’ ने बढ़ाया आत्मविश्वास

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित हील योर लाइफ कोच रुचि चिलाना गेरा के नेतृत्व में ‘आई एम एनफ’ नामक एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को आत्मविश्वास और आत्म-मूल्य का एहसास कराया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ टीम के सदस्य भी हुए शामिल

इस समारोह में ध्रुव खोसला, बलराम, राकेश भाटी, भरत, अरविंद त्यागी और रविंदर सिंह सहित वरिष्ठ टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।

समारोह का समापन भोज और मिठाइयों के साथ

कार्यक्रम का समापन महिला कर्मचारियों के लिए विशेष रात्रि भोज और पुरुष कर्मचारियों के बीच मिठाइयों के वितरण के साथ हुआ। सभी ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और इसे यादगार क्षण बताया।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …