Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 13 at 1.44.15 PM

भाजपा सरकार में तिगांव क्षेत्र रहा विकास से पूरी तरह महरूम:ललित नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 13 at 1.44.15 PM

फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे‘तिगांव मांगे हिसाब’अभियान के तहत पूर्व विधायक ललित नागर ने क्षेत्र की सोहना कालोनी,भट्ठा कालोनी,कृष्णा कालोनी,दलजीत कालोनी आदि कालोनियों में जनसपंर्क किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। जहां-जहां पूर्व विधायक ललित नागर पहुंचे।वहां-वहां लोगों की हजूम उनके साथ जुड़ता गया और लोगों ने उनके समक्ष अपना दुखड़ा रोया। लोगों ने बताया कि उनकी कालोनियां बिन बारिश के तालाब में तब्दील हुई पड़ी है,सीवरेज के गंदे पानी के चलते उनका जीना दुश्वार हो गया है,चहुं ओर गंदगी के फैलाव के कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इसके अलावा कालोनी में पीने के पानी की कमी,बिजली की तारें लटकी हुई है वहीं गलियां भी कच्ची पड़ी है,जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियां पेश आ रही है।

किसी मंत्री,विधायक व पार्षद ने आज तक उनकी समस्याओं का समाधान तक नहीं करवाया। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार में तिगांव क्षेत्र विकास से महरूम है, कालोनियां हो या फिर गांव चहुं ओर समस्याएं ही समस्याएं है। इस सरकार ने केवल भ्रष्टाचार और महंगाई की सौगात लोगों को दी है,यही कारण है कि लोग मन ही मन इस सरकार को कोसने लगे है। नागर ने भाजपाईयों पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि अब जब भाजपा सरकार चंद दिनों की मेहमान है तो इन्हें जनता की सुध आई है,इसलिए अब यह एमएसपी पर फसलें लेंगे,पांच सौ रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देंगे और अनेकों झूठे वायदे लोगों से कर रहे है,जबकि सच्चाई यह है कि अगले महीने आचार संहिता लग जाएगी और यह घोषणाएं मात्र घोषणाएं बनकर रह जाएगी।

चुनाव नजदीक आते देख अब नायब सैनी सरकार 500 रुपए में सिलेंडर दे रही है,आखिर दस साल पहले इन्होंने 500 में सिलैंडर क्यों नहीं दिया? क्यों जनता को 1100 रुपए का सिलेंडर लेना पड़ा। अगर यह जनता के सच्चे हितैषी है तो पिछले दस सालों के दौरान लोगों द्वारा लिए गए सिलैंडरों की राशि 500 रुपए के हिसाब से काटकर बकाया उन्हें वापिस करे? नागर ने कहा कि हरियाणा की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनावों में 70 से ज्यादा सीटें जीतकर कांग्रेस सरकार बनाएगी और चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में मुख्यमंत्री बनेंगे और उसके बाद तिगांव क्षेत्र की तमाम समस्याओं का जड़मूल से समाधान किया जाएगा। इस दौरान कालोनियों के लोगों ने एक स्वर में हुंकार भरते हुए कहा कि अबकि बार वह तिगांव क्षेत्र से ललित नागर को भारी मतों से विजयी बनाकर चंडीगढ़ में भेजने का काम करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *