Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 28 at 20.04.38

सांसे मुहिम के द्वारा गोला परिवार ने बेटी के जन्म उत्सव पर किया पौधारोपण- जसवंत पवार

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःहरियाणा के फरीदाबाद में बुधवार को अनूठा पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। यहां गोला परिवार में पिछले माह जन्मीं बेटी के एक माह पुर्ण होने पर सांसे मुहिम द्वारा बेटी ग्रेहां गोला के नाम से पौधारोपण कर पीपल का पौधा लगाया व उनकी देखरेख का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर हीरापुर से दीपक‌ आजाद व जसवंत पवार प्रमुख समाज सेवी बतौर अतिथि मौजूद थे। दीपक आजाद ने कहा कि हीरापुर व आस-पास के गावों में भी बेटी के जन्म पर पौधे‌ लगावाए जाएंगे जिस तरह से फरीदाबाद में इस बेटी (ग्रेहा गोला) के जन्म के एक माह होने पर पौधारोपण कर समाज मैं पर्यावरण संरक्षण के लिए एक उदाहरण पेश किया है इस मौके पर सांसे महिम के संयोजक जसवंत पवार ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस है और सांसे मुहिम का एक ही लक्ष्य है की हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा लगाएं और उसे वृक्ष बनाए वह यह पौधा अपने जन्मदिन पर,किसी खुशी के मौके पर,शादी की सालगिरह पर, किसी की याद में भी लगा सकते हैं जिससे कि वह पौधा एक यादगार निशानी के तौर पर हमेशा जिंदा रहेगा।

 

पवार ने बताया कि आज के समय में बेटियां बेटों से कम नहीं है,समय आने पर बेटियों ने ही देश का मान सम्मान बचाया है चाहे वर्ष 2000 ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी के द्वारा मेडल जीतना, कल्पना चावला के द्वारा अंतरिक्ष जाना,और 2021 टोक्यो‌ ओलंपिक में मीराबाई चानू के द्वारा भारत के लिए पहला मेडल जीतना यह साबित करता है कि जब भी भारत देश को जरूपड़ी है तो बेटियों ने आगे बढ़कर देश की कमान संभाली है इसलिए बेटियों के जन्म उत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ बनाना चाहिए और उनके नाम से एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस मौके पर पौधा रोपण करते समय महेन्द्र गोला (बेटी के पिता),पुनम गोला राष्ट्रिय अध्यक्ष वूमेन सैफ्टी सैल & न्याय मंच (बेटी की माता),सजयं गोला,दीपक आजाद,नारायण सिंह,जसवंत पवार मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *