मीरजापुर। 6 फरवरी को वादी मनोज कुमार पुत्र स्व0 जयन्ती प्रसाद निवासी बाराडीह थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने व मारपीट करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
आठ फरवरी को एसआई बब्बन सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना अहरौरा क्षेत्र के बिन्दपुरवा नहर के पास तीन शातिर चोर, गोलू उर्फ बाहुबली पुत्र कन्हैयालाल बिन्द, परविनदर उर्फ बाबर पुत्र दयाशंकर बिन्द व राहुल उर्फ दीपक पुत्र स्व0 कटवार बिन्द निवासीगण बाराडीह थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 305,110,62,331(6) में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।