Breaking News
Screenshot 20241001 2041522

हरियाणा की इस धरती ने दिया हमें गीता का संदेश:नरेन्द्र मोदी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241001 2041522

फरीदाबाद:भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हरियाणा के पलवल की ब्रज भूमि पर पहुंचे। जहां भारी जनसमूह ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने पसंदीदा प्रधानमंत्री को देखने के लिए दूर-2 से लोग रैली में आए हुए थे।

भारी भीड़ को देख गदगद हुए राजा नाहर सिंह और राजा जैत सिंह की वीर धरा को प्रणाम करते हुए अपने भाषण की शुरूआत की। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी का प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गेहूं के बालों का बुका देकर स्वागत किया।

जन आशीर्वाद रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्साह और उमंग से भरा हुआ यह दृश्य हरियाणा में चुनाव के नतीजों का अहसास दिला रहा है। आपके आशीर्वाद और आपके सहयोग के लिए हम आपके बहुत आभारी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की एकता और अखंडता को तोडऩा चाहती है और इसके लिए वो तरह-2 के झूठ का प्रयोग करती है। हमें कांग्रेस की सोच और साजिश को कभी भी सफल नहीं होने देना है। इसलिए पूरे हरियाणा को संकल्प लेना है,जो लोग भारत को प्रेम करते हैं वो सब एकजुट रहेंगे और देश के लिए वोट करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस से सबसे अधिक नाराजगी दलित,वंचित और पिछड़े समाज की।

मां-बेटी की राजनीति को चमकाने के लिए अब दलित मोहरा नहीं बनेंगे।उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज हरियाणा में तो चुनाव चल रहा है,लेकिन जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान चल रहा है और लोग बड़ी संख्या में लोग लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रहे हैं।

इसलिए आप भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान का प्रयोग अवश्य करें। हरियाणा की यादों को ताजा करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैंने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में लम्बे समय तक हरियाणा की लम्बी राजनीति को देखा है। हरियाणा के अलग-2 क्षेत्र में मुझे चुनाव प्रचार के लिए,जनता जनार्दन के दर्शन करने का मौका मिला है।

आज इस चुनाव की मेरी यह अंतिम सभा है और आप लोगों ने मेरी इस अंतिम सभा को चार चांद लगा दिए। आज गांव-2 में चारों तरफ भाजपा की लहर है। हर जगह एक ही आवाज गूंज रही है, भरोसा दिल से,भाजपा फिर से। हरियाणा का तो ट्रैक रिकॉर्ड रहा है केन्द्र में जिसकी सरकार रहती है,हरियाणा वहीं रहता है।

आपने दिल्ली में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई,अब यहां तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना है। कांग्रेस का फार्मूला है न काम करो,न दूसरे को काम करने दो। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक सीमित,जबकि भाजपा की राजनीति मेहनत करना और परिणाम लाकर दिखाने पर केन्द्रित है।

कांग्रेस को लगता है 10 साल हो गए हैं,हरियाणा वाले उनको थाली में परोसकर सत्ता दे देंगे। जन आशीर्वाद रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर ब्रज की पावन भूमि में पधारे हैं।

उन्होंने कहा कि नीति, नीयत और नेतृत्व सही हो तो दस सालों में बहुत कुछ हो सकता है। जब मैं किसी गरीब के घर जाता हूं तो वहां प्रधानमंत्री आवास का बोर्ड़ लगा हुआ मिलता है,टॉयलेट भी बना हुआ मिलता है और जब वो चाय बनाकर लाते हैं तो बताते हैं गैस भी भारत सरकार द्वारा दी जा रही है।

भाजपा ने उस गरीब को बदला,जिसे पिछली सरकारों ने अपने हालात पर छोड़ दिया था। भारतीय जनता पार्टी उस व्यक्ति तक पहुंची,जहां तक सरकार का कोइ नुमाइंदा नहीं पहुंच पाता था। द्वारका एक्सप्रेस वे,मुंबई एक्सप्रेस वे,नेशनल हाईवे 10 साल में हरियाणा को मिले। रेवाड़ी में एम्स का काम शुरू हो चुका है,झज्जर में एम्स का कैंसर सेंटर बन चुका है।

देश की आयुर्वेदिक युनिवर्सिटी हरियाणा में बनने जा रही है। आज हरियाणा का लाल सीमा पर जाता है तो पत्थरबाजों द्वारा उसकी जान नहीं ली जा सकती,यह बदलाव पिछले 10 सालों में हुआ है। कांग्रेस का एक ही सिद्धांत है‘झूठ बोलो और राज करो। राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान लेकर हरियाणा की पर्यटन यात्रा पर आए हैं।

इनकी मोहब्बत की दुकान में नौकरियों से लेकर घोटाले तक सब बिकते हैं। कांग्रेस के नेता अपने पविार का घर भरने और हरियाणा को लूटने के लिए आते हैं। प्रधानमंत्री ने 5 तारीख को धारा 370 खत्म की,5 तारीख को अयोध्या मंदिर का निर्माण शुरू किया और अब एक बार फिर 5 तारीख को हरियाणा एक नया इतिहास लिखेगा।

रैली में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया और कहा कि पलवल में आयोजित हुई जन आशीर्वाद रैली हरियाणा के चुनाव नतीजे बदलने का काम करेगी और एक बार फिर हरियाणा में भाजपा सरकार बनाएगी।

रैली में उमड़े भारी जनसैलाब ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लोगों के दिलों में बजते हैं। हरियाणा की पावन धरती पर मोदी की यह आखरी रैली,नि:संदेह लोगों के ह्रदय परिवर्तन करने वाली है। रैली में उमड़े भारी जनसमूह ने कांग्रेसियों के होश उड़ा दिए हैं और उनको अपनी हार निश्चित नजर आने लगी है। विपुल ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने के लिए हरियाणा में फिर एक बार भाजपा सरकार लाना जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सभी जाति,सभी धर्मों को साधने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी की नैया डूब रही है और डूबती नैया में कोई सवार नहीं होना चाहता। जन आशीर्वाद रैली में उनके साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली,केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,पलवल जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,विपुल गोयल,राजेश नागर,संजय शर्मा,टेकचंद शर्मा,मूलचंद शर्मा,सतीश फागना,धनेश अदलखा,गौरव गौतम सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *