Breaking News
IMG 20220104 161029

जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के दो गाँवो में चोरों ने नगदी व आभूषणों को उड़ाया

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में बीते सोमवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी करने का प्रयास किया।

चोरों ने संडा खुर्द निवासी रामानंद पुत्र बृझन के घर में दीवार खोलकर चोरी करने का प्रयास किया किंतु असफल रहे जब कि वही बगल के गांव बढ़या मे चोरों ने ठंडी का फायदा उठाकर सेंधमारी कर घर में रखे बक्से को बीच सिवान में ले जाकर खंगाला है। गृहस्वामी हरीजीत पुत्र सुरेंद्र के मुताबिक बॉक्स में रखें तीस हजार नगद, पायल व झुमका की चोरी हुई है। गृह स्वामी ने इसकी सूचना डायल 112 को देते हुए कार्यवाई की मांग की है। कोठीभार थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में है छानबीन की जा रही है जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *