Breaking News

सिसवा के मुख्य सड़क के चौड़ीकरण हेतु नही हुई है कोई अधिकारिक स्वीकृति

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर का मुख्य मार्ग जिसके 45-45 फ़ीट के चौड़ीकरण की सूचना ने उड़ा दी थी हजारों व्यापारियों व स्थानीय निवासियों की नींद,भाजपा नेता व अ.भा. उद्योग व्यापार मंडल के विधानसभा अध्यक्ष धीरज तिवारी के प्रयास से लोक निर्माण विभाग-लखनऊ के निर्देश पर PWD महराजगंज के अधिशासी अभियंता ने दिया स्पष्टीकरण। इस सड़क के चौड़ीकरण हेतु नही हुई है कोई स्वीकृति।

IMG 20220705 WA0025
……………………..

जनपद महराजगंज के बहुचर्चित सिसवा नगर पालिका परिषद से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क जो कि घुघली से होकर सिसवा नगर होते हुए निचलौल तक जाती है जिसके सन्दर्भ में कुछ दिनों पूर्व सिसवा नगर में प्रचारित कराया गया कि इस सड़क के चौड़ीकरण की सूचना प्राप्त हुई है जिसके लिए सभी लोग सड़क के 45-45 फ़ीट तक के स्थान को जल्द से जल्द खाली करवा दें।

IMG 20220705 WA0026इस सूचना से सड़क के आस पास निवास करने वाले लोगों व व्यवसायियों का हाथ पांव फूल गये थे तथा कितनो के आशियाना उजड़ने की स्थिति आ गई तो कितनो की रोजी रोटी पर खतरा मंडराने लगा था। ऐसे में इस सूचना के सत्यता की पुष्टि हेतु भाजपा नेता व व्यापार मंडल के विधानसभा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने लखनऊ में लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद जी से मिलकर यह निवेदन किया कि सक्षम अधिकारियों के द्वारा इस संदर्भ में सही जानकारी उपलब्ध कराया जाय जिसके पश्चात आज उन्होंने PWD के अधिशासी अभियंता से मिलकर चौड़ीकरण के संदर्भ में पूरी जानकारी प्राप्त किया और लोगों को प्राप्त सूचना को लेकर चर्चा की।अन्ततः स्प्ष्ट हुआ कि इस सड़क के चौड़ीकरण व नए निर्माण हेतु कोई भी स्वीकृति अभी प्राप्त नही हुई है।

IMG 20220705 WA0023

IMG 20220705 WA0024

वहां किसी प्रकार का तोड़ फोड़ या हटवाये जाने की कोई सूचना नही है।इस मिली सूचना के पश्चात आम जनमानस में बेहद ही खुशी का माहौल हो गया है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *