Breaking News

फिर पकड़ा गया नशीली दवाओं का जखीरा, आखिर मौत के सौदागरों की मंशा क्या है?

Ibn न्यूज़ टीम
नौतनवा महराजगंज
दिनांक-19.01.2022 को भारत नेपाल सीमा पर अबैध रूप से संचालित नशीली दवाओं के क्रय बिक्रय की रोकथाम हेतु चेकिंग व जांच करने हेतु औषधि निरीक्षक शिवकुमार नायक, औषधि निरीक्षक रूद्रेश कुमार त्रिपाठी, मय टीम व नायब तहसीलदार विवेकानन्द दूबे तहसील नौतनवा, थानाध्यक्ष बरगदवा अजीत कुमार मय हमराह के बरगदवा तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर खास से सूचना मिली की बरगदवा बाजार में एक मेडिकल स्टोर की दुकान पर अवैध नशीली दवाये रखी हुई है जिसका वह खरीद फरोख्त करता है। यदि दविश दिया गया तो अभियुक्त माल सहित गिरफ्तार किया जा सकता है ।

IMG 20220120 WA0000मुखवीर की बात पर विश्वास कर उसकी निशानदेही पर बताये गये दुकान पर दविश देने पर, अभियुक्त रामानन्द चौहान पुत्र दामोदर चौहान उम्र 45 वर्ष ग्राम रमगढवा थाना बरगदवा जनपद महराजगंज के कब्जे से नशीली इन्जेक्सन शेराजैक -18 अदद , नोफईन इन्जेक्सन 18 अदद ,सिरफ रेक्सटास 02 शीशी व सीरफ रिकब 05 शीशी व कैप्सूल स्पासमौ प्रोक्सीबेन 168 अदद व कैप्सूल प्रोक्सीमेज –स्पास -224 बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना बरगदवा पर मु0अ0सं0 03/22 धारा 8/22 NDPS ACT पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गय़ा। इनके पास से नशीली इन्जेक्सन शेराजैक -18 अदद , नोफईन इन्जेक्सन 18 अदद ,सिरफ रेक्सटास 02 शीशी , सीरफ रिकब 05 शीशी ,कैप्सूल स्पासमौ प्रोक्सीबेन 168 अदद, कैप्सूल प्रोक्सीमेज –स्पास -224 अदद व फार्म -16 की एक प्रति ,गिरफ्तारी करने वाले टीम में,नायब तहसीलदार विवेकानन्द दूबे,औषधि निरीक्षक शिवकुमार नायक मय टीम,औषधि निरीक्षक देवरिया रूद्रेश कुमार त्रिपाठी,थानाध्यक्ष अजीत कुमार,का0हीरालाल,का0 रमाकान्त रावत व म0का0 निकिता सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *