Breaking News

दिन प्रतिदिन रिवाजपुर के ग्रामीणों का धरना हो रहा है मजबूत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:गांव रिवाजपुर में प्रस्तावित कूड़ा घर के विरोध में ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन को लगातार आसपास के गांवों का समर्थन मिलने लगा है।

इसमें महिलायें इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। सुबह अपने दैनिक कार्य समाप्त करके महिलाएं धरनास्थल पर भारी संख्या में पहुंच जाती हैं।
ढ़ोलक व चिमटे की ताल पर पूरा दिन भजन व कीर्तन करती हैं और बीच-बीच में हरियाणा सरकार विरोधी नारे भी लगाती हैं। शाम को महिलाओं और पुरुषों की एक टोली गांव-गांव जा कर जागरूकता फैलाती हैं और लोगों को कूड़ाघर से होने वाले नुक्सान के बारे में अवगत कराती हैं।

महिलाओं में मुख्य रूप से माला चौहान,मधु चौहान,लाडो ठाकुर,मिथलेश,सुनीता,नीरज, बिंदु इत्यादि अपनी महिला मंडल की अनेकों सदस्यों के साथ आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

धरने स्थल पर ग्रामीणों ने मिलकर भोजन इत्यादि की व्यवस्था भी की है जिससे कि वहां बैठने वाले बच्चों और बुजुर्गों को कोई तकलीफ ना हो। ग्रामीणों को आशंका है कि यह धरना लम्बा चल सकता है और वह इसके लिए तैयार हैं।

हर स्थिति में वह एकजुट होकर अपने गांव और क्षेत्र में कूड़ेघर का विरोध करेंगे। सेव फरीदाबाद संस्था के अध्यक्ष पारस भारद्वाज और रिवाजपुर सोशल वेलफेयर समिति के अध्यक्ष नाहर सिंह ने जानकारी दी कि 19 मई 2023 शुक्रवार को दूसरी समन्वय बैठक ग्रामीण प्रतिनिधियों फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र दहिया और डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ के बीच शाम चार बजे होगी।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

कृष्णपाल गुर्जर की उपस्थिति में जजपा नेता कुलदीप तेवतिया ने की भाजपा ज्वाइन

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद की सेक्टर-8 हुड्डा मार्किट में …