Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 29 at 10.34.34 AM

कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा करे प्रदेश सरकार:सुनील खटाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा कर्मचारी महासंघ की एक आवश्यक मीटिंग हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान एवं हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव सुनील खटाना की अध्यक्षता में 11 केवी स्विटचिंग सिस्टम पावर हाउस के प्रांगण हार्डवेयर पर संपन्न हुई मीटिंग का मुख्य उद्देश्य आगामी 03 अप्रैल 2023 को हरियाणा कर्मचारी महासंघ द्वारा मंडल कमिश्नर फरीदाबाद के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कर्मचारियों की मांगो का 05 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

WhatsApp Image 2023 03 29 at 10.34.34 AM

इस कार्यक्रम में जिला फरीदाबाद पलवल मेवात जिले के कर्मचारी भाग लेंगे सभी कर्मचारी सुबह 11:00 बजे से सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में एकत्रित होंगे और जो एक जुलूस के माध्यम से शहर में प्रदर्शन करते हुए मंडल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपेंगे।यह जानकारी देते हुए हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव सुनील खटाना ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व सरकार ने जो कर्मचारी वर्ग से वादे किए थे। सरकार उनके विपरीत काम कर रही है जैसे कि सरकार ने कहा था कि जिस दिन हम सत्ता में आएंगे पहली कलम से प्रदेश के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे आज पक्का करना तो दूर की बात कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाकर एक ठेकेदार से निकालकर सरकार स्वय ठेकेदारी करने का काम कर रही है जिससे भविष्य में स्थाई रोजगार समाप्त हो जाएगा साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए आज पूरे प्रदेश का कर्मचारी सड़कों पर संघर्ष कर रहा है बात करें पूर्णतःकैशलैस मेडिकल स्कीम की तो अभी तक लागू नहीं हो पाई है

पुरानी एक्स ग्रेशिया पॉलिसी के स्थान पर नई एक्स ग्रेशिया में अनुकंपा कम शर्ते ज्यादा लगा दी गई है आज चारों तरफ निजीकरण का बोलबाला है सरकार बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य परिवहन जैसे विभागो का निजीकरण कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने का काम कर रही है जिसका हरियाणा कर्मचारी महासंघ पुरजोर विरोध करता है अगर समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं किया तो आगामी 9 अप्रैल को अंबाला में प्रदेश के कर्मचारियों की राज्य स्तरीय कन्वेंशन बुलाकर आर पार के संघर्ष की घोषणा की जाएगी इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे जिनमे प्रदेश उपप्रधान सतीश छाबड़ी प्रदेश सह सचिव संतराम लांबा,जिला प्रधान कर्मवीर यादव,विनोद शर्मा प्रधान व अन्य साथीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *