Breaking News

Breaking: नवम्बर मे ही पार्टी ने कर लिया था किनारा शम्मी ने खुद को घोषित कर दिया उम्मीदवार: जयकिशन साहू

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर। नगरपालिका गाजीपुर के अध्‍यक्ष पद के चुनाव में सपा भले ही हार गयी है लेकिन पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है। रविवार को शम्‍मी सिंह के प्रेसवार्ता के बाद आज सोमवार को सदर विधायक जैकिशन साहू और सपा के प्रत्‍याशी दिनेश यादव ने अपनी टीम के साथ पत्रकार वार्ता किया।

IMG 20230515 WA0001

इस दौरान सपा विधायक जैकिशन साहू ने बताया कि शम्‍मी सिंह के आरोप बिल्‍कुल निराधार और गलत है, क्‍योंकि पिछली बार सपा प्रत्‍याशी प्रेमा सिंह ने जितना वोट पाया था उससे चार हजार मत ज्‍यादा इस बार दिनेश यादव को मिले हैं।

 

उन्‍होने कहा कि टिकट कटवाने का आरोप निराधार है। निकाय चुनाव में अध्‍यक्ष और सभासद के टिकट के चयन के लिए कोर कमेटी बनी थी। कोर कमेटी के बैठक में शम्‍मी सिंह के नाम का चर्चा तक नही हुयी थी।

IMG 20230515 WA0003

अगर किसी जनप्रतिनिधि ने उनके लिए पत्र लिखा हो तो वह उसका खुलासा करें। उन्‍होने कहा कि मैं अपना राजनैतिक सफर एक कार्यकर्ता के रुप में शुरु किया था और 55 साल तक कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी के लिए कार्य कर रहा हूं। मैंने सभी प्रत्‍याशी के नामों की सूची राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव जी को दिया था।

 

इसके बाद प्रदेश अध्‍यक्ष से कहा था कि कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाइयें मैं तन-मन-धन से उसे चुनाव जिताऊंगा। उन्‍होने कहा कि मेरे उपर जो आरोप लगा रहे हैं वह गलत है। लोग पार्टी में रहकर दूसरे दल के लिए एजेंट का काम करते हैं।

IMG 20230515 WA0002

विधायक ने बताया कि 12 सितंबर 2022 को तत्‍कालीन जिलाध्‍यक्ष रामधारी यादव ने विवेक सिंह शम्‍मी को पार्टी से निष्‍कासन के लिए प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम पटेल को पत्र लिखा था। अगर कोई विरोधी भी विपत्ति में होगा तों मैं उसके दरवाजे जरुर जाऊंगा। उन्‍होने कहा कि मैं चुनाव हारा हूं हौसला नही हारा हूं। आगे भी लडा़ई जारी रहेगी। सपा प्रत्‍याशी दिनेश यादव ने कहा कि मैं चुनाव हारा नही हूं मुझे हराया गया है।

 

भाजपा के बड़े नेताओं ने बूथ कैप्‍चरिुंग कर मुझे हराया है। कुछ तथाकथित लोग मुझे चुनाव हराने के लिए धन-बल का भी प्रयोग किये हैं। पत्रकार वार्ता के समय डा. समीर सिंह, तहसीन अहमद, अरुण श्रीवास्‍तव, अतीक अहमद, अशोक अग्रहरी, अभिनव सिंह, आदि नेता थे।

 

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *