Breaking News

प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय कार्यशाला में माता सीता की भव्य कलाकृति का किया सृजन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

14/08/2021 अयोध्या – डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के ललित कला (फाईन आर्ट्स) संस्थान तथा अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे ’’अयोध्या के सौन्दर्यीकरण’’ से सम्बंधित’’ राष्ट्रीय आॅयल पेन्टिंग कार्यशाला के तहत 13 अगस्त, 2021 दिन शुक्रवार को प्रतिभागियों ने दक्षिण भारतीय कला शैली पर आधारित माता सीता की भव्य 6×4 फिट की म्यूरल रिलीफ कलाकृति का सृजन किया गया। इसमें रोहन, शिल्पी, वैष्णवी मौर्या, साक्षी पाल, गौतम, अमित, मिना, आनन्द कुमार वर्मा, पे्रम लता, सत्यम गुप्ता, अभिषेक पटेल, बृजेश कौशल, विमल सिंह, कविता कुमारी, अकांशा चैधरी, करिश्माम एवं दीपा का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यशाला की आयोजन सचिव पल्लवी सोनी ने बताया कि दक्षिण भारत मे चित्रकला अपने जटिल चित्रकारी, चमकीले रंगों के लिए प्रसिद्ध है। यह परम्परा भारतीय उपमहाद्वीप मे प्राचीन काल से चली आ रही है। इसमें हिन्दू देवी-देवता एवं हिन्दू पौराणिक कथाओं के दृश्य हैं। इस पेन्टिग कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को दक्षिण भारतीय चित्रकला के कई आयामो से परिचित कराया जा रहा है जिससे कि वे चित्रकला की विभिन्न शैलियों का गहन रूप से अध्ययन कर सके।

विभाग के समन्वयक प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की छात्र-छात्राओं द्वारा भारत में 9वीं शताब्दी में विकसित दक्षिण भारतीय चित्रकला को अपनी सृजनात्मक क्षमता द्वारा अयोध्या के सौन्दर्यीकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह का हर स्तर पर सहयोग एवं विभागीय शिक्षिकाओं के कुशल मार्ग-दर्शन से कार्यशाला में कार्य हो रहा है। कार्यशाला के दौरान डाॅ0 प्रिया कुमारी, रीमा सिंह, कविता पाठक, विजय कुमार शुक्ला, शिव शंकर यादव, कुशाग्र पाण्डेय, सहित अन्य ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के द्वारा वाद विवाद का प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के द्वारा …