Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 01 at 10.27.29 PM

हरियाणा की धरती से निकला गीता का संदेश विश्व मानवता के लिए है कल्याणकारी:योगी आदित्यनाथ

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने कहा कि हरियाणा की धरती से निकला श्रीमद्भागवद् गीता का संदेश विश्व मानवता के लिए कल्याणकारी है। उन्होंने कहा कि यह धरती वीरों,संतों और ईश्वर की भूमि है। क्योंकि महाभारत का युद्ध भी यहीं हुआ और भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीला भी यहीं रचाई थी इसलिए यह पालन भूमि कही जाती है। योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिला के प्याला गांव स्थित नाथ संप्रदाय के प्राचीन प्यला कुटी मठ में ब्रह्मलीन महंत सोमनाथ की प्रतिमा का अनावरण व महंत मंगलनाथ को गद्दीनशीन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महर्षि वेदव्यास का यह क्षेत्र कोरवों व पांडवों की कर्मस्थली रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने भारत में जन्म लिया है।

उन्होंने देश को तोड़ने की कौशिश करने वालों को भी मंच से चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी किसी भी शक्ति के इरादे कभी भी सफल नहीं होने दिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुकी कश्मीर की धारा 370 को सदा के लिए खत्म किया और 500 वर्षों से चले आ रहे राम मंदिर के विवाद का समाधान निकाला। उन्होंने कहा कि हम सभी को धर्म का अनुसरण करना होगा। इस दौरान उन्होंने हरियाणा दिवस पर हरियाणा के लोगों को बधाई भी दी। इसके साथ ही दीपावली की अग्रिम बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले भगवान श्रीकृष्ण जब बुराई का संहार कर लौटे थे तो पूरे आर्यावर्त में दीप जलाकर खुशियां मनाई थी और अब भी हम पूरे उल्लास के साथ उस परंपरा को निभा रहे हैं।

उन्होंने सभी लोगों से दीपावली पर्व को कोरोना प्रोटोकोल के साथ मनाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक वेक्सिनेशन नहीं करवाया है वह अवश्य करवा लें। इस दौरान उन्होंने पूरे देश से प्याला कुटी मठ में पहुंचे नाथ संप्रदाय के साधु-संतो का अभिवादन करते हुए कहा कि आज हम महंत सोमनाथ की प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं। महंत सोमनाथ एक सिद्ध संत थे और अपना सहजता से लोक मंगल की कामना करते थे। उन्होंने इस दौरान प्याला कुटी के नए गद्दी नशीन महंत मंगलनाथ को भी बधाई दी। इस अवसर पर अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ के गद्दी नशीन व अलवर से सांसद महंत बालकनाथ ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र नाथ,पृथला के विधायक नयनपाल रावत, तिगांव के विधायक राजेश नागर, उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी,महंत चेतईनाथ महाराज,महंत कृष्णनाथ महाराज,महंत सेवानाथ महाराज,महंत सेवानाथ,महंत हरिनाथ,महंत पंचमनाथ,महंत पूर्णनाथ,महंत प्रकाशनाथ,महंत रामनाथ,महंत गोपालनाथ,महंत दौलतनाथ, महंत मंगलनाथ,ठाकुर राजाराम, सरपंच टेकचंद शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *