Breaking News
IMG 20220821 182548

सिसवा नगर पालिका परिषद के सभासदों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौपने के बाद EO के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

Ibn24×7news
सिसवा बाजार- महाराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद में स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर सभासदों द्वारा जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपे जाने के बाद सभासदों और अधिशासी अधिकारी के बीच इतनी तनातनी बढ़ गई है कि इस बाबत अधिशासी अधिकारी ने कोठीभार पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार सिसवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 25 वार्ड हैं और इन वार्डों में निर्वाचित सभासद विकास कार्य को लेकर जहाँ जागरूक है तो वहीं वे चुनाव के नजदीक होने के कारण अपने-अपने वार्डों में पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट खरीद न किये जाने को लेकर शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में आये जिला अधिकारी को एक पत्र सौंपा, जिसमें सभासदों ने लिखा था कि हम प्रार्थी गण के वार्डों में स्ट्रीट लाइट की अति आवश्यकता है जिसकी मांग बार-बार हम वार्ड सभासदो द्वारा किया गया है जिसके बावजूद भी अधिशासी अधिकारी द्वारा स्ट्रीट लाइट का टेंडर नहीं किया जा रहा है जिससे हम सभी सभासद गणों की छवि समाज में धूमिल हो रही है।

अतः इसकी लिखित शिकायत आप श्रीमान जी को दे रहे हैं।सभासदों ने पत्र में कहा कि जनहित में स्ट्रीट लाइट लगवाने हेतु टेंडर किए जाने का निर्देश निर्गत करने की कृपा करें।पत्र में सभासद अभिमन्यु चौरसिया, अश्वनी कुमार रौनियार, अनिरुद्ध चौधरी, सलोनी देवी, धीरेंद्र सिंह, , छबिलाल यादव व आशीष कुमार शाही सहित कई अन्य सभासदों के हस्ताक्षर हैं। फिर इसके बाद जब अधिशासी अधिकारी ने सभासदों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी तो निष्पक्ष न्याय व जांच के लिए सभासदों ने भी एक लिखित तहरीर पुलिस को दी है जिसमें उन्होंने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ फर्जी मुकदमे में फंसाने,देख लेने की धमकी को उजागर करते हुए हकीकत को जनता के सम्मुख लाने की बात कही है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *