Breaking News

नकहा नंबर 1में सपा के पूर्व पार्षद द्वारा किया जा रहा जमीन कब्जा

IMG 20220828 WA0000

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। भू माफियाओं द्वारा चंपा देवी की जमीन को किया जा रहा कब्जा गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब पर चंपा देवी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हमारे स्वर्गीय पति द्वारा चिलुआताल थाना अंतर्गत ग्राम जंगल नकहा नंबर 1 में आराजी नंबर 443/2 मी में 1.22 डिसमिल 1965 में रजिस्टर्ड बैनामा कराया गया था जिसमें हमारा 1/ 5 हिस्सा है। जिसको पूर्व पार्षद समाजवादी पार्टी कल्पनाथ यादव व शंभू नाथ यादव व जयकरन पुत्रगण अलगु द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा अपने जमीन पर अगर हम जा रहे हैं तो उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए खदेड़ दिया जा रहा है जिसका सिविल जज जूनियर डिविजन/ एफटीसी गोरखपुर के न्यायालय में वाद संख्या 48 /2018 चंपा देवी बनाम कल्पनाथ वगैरह चल रहा है जिसकी अगली सुनवाई 6 सितंबर 2022 को नियत है के बावजूद भू माफियाओं द्वारा जबरन मिट्टी पाटा जा रहा है रोकने पर किसी प्रकार अनहोनी हो सकती है प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए उक्त जमीन को भू माफियाओं को मिट्टी पाटने से रोका जाए और कब्जा मुक्त कराया जाए जिससे हम बुजुर्ग को न्यायोचित न्याय मिल सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *