Breaking News
IMG 20211231 190305

पिछड़े समाज का हित भाजपा से ही सम्भव: दुर्गा गुप्ता

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार-महराजगंज
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सिसवा विधानसभा के कार्यशाला सबया में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री अभिमन्यु चौरसिया ने किया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि आगामी पिछड़े समाज को देखते हुए सामाजिक संपर्क अभियान वह सम्मेलन कर पिछड़ा समाज के बल पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री मदन राजभर ने कहा कि पिछड़ों का हित भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित है जहां अन्य दल ने पिछड़ों को ठगने काम किया है आज भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़े समाज को ज्यादा से ज्यादा अधिकार देकर यह साबित किया कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों के एकमात्र पार्टी है और आज पिछड़ा समाज एकजुट होकर उत्तर प्रदेश में पूनः भाजपा की सरकार बने इसके लिए तन मन धन से एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की योजनाओं वह निर्देशों का पालन करेगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अनिकेत जायसवाल ने किया जबकि कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता व उत्तर प्रदेश सरकार में संगीत नाटक अकादमी आयोग के सदस्य अमित अंजन, पप्पू चौहान, दीपक जायसवाल, मुकेश कुशवाहा, मोनू राजभर, नरिष्यन्त सिंह, राजन शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुरेश चौरसिया, मोहन कुमार, गौतम, राजकुमार चौरसिया,राधेश्याम ,राजकिशोर ,ओमप्रकाश, माधव शर्मा व रामचंद्र सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *