Breaking News
IMG 20211231 164448

पीपीगंज की फुटबॉल टीम ने लहराया जीत का परचम

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
महात्मा गांधी इंटर कालेज के खेल मैदान में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के ख़िताबी मुकाबले में पीपीगंज की टीम गोरखपुर की टीम को हराकर फाइनल मैच जीत लिया।

फाइनल मैच संदीप स्पोर्टिंग क्लब पीपीगंज व सद्भावना एकेडमी गोरखपुर के बीच हुआ।मध्यांतर के पूर्व व बाद में भी खिलाड़ी गोल के लिए ज़ोर आज़माइश किए। लेकिन अंत तक किसी भी टीम की तरफ से गोल नही हो पाया। मैच ट्राई वेकर में चला गया। जिसमें पेनाल्टी शूट आउट में पीपीगंज की टीम ने 2-1 से गोरखपुर को हरा दिया।

विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री शिवेंद्र सिंह द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया। विजेता टीम को तैयब अंसारी द्वारा पंद्रह हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बेस्ट स्ट्राइकर को अमित फार्मा हनुमान जायसवाल द्वारा जूसर मिक्सर व पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल द्वारा विजेता/उपविजेता टीम को व्यक्तिगत पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डॉ. अजय पाणि पांडेय, मदन पांडेय, मृगेंद्र बहादुर सिंह, संदीप सोनी, शंकर सिंह, आलोक सिंह, अरुण पांडेय,सतीश मिश्र दीपक चौधरी, अमरेंद्र मल्ल, धर्मेन्द्र मल्ल।आलोक सिंह तैयब अंसारी व हासिम अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *