Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 07 at 5.00.14 AM

महिलाओं को सशक्त बनाना ही लक्ष्य, गृहणी से शुरू होता है स्वच्छता का संदेश

फरीदाबाद, बी.आर. मुराद: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024

WhatsApp Image 2025 03 07 at 5.00.14 AM के मद्देनजर नगर निगम द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं और महिला सफाई मित्रों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया गया।

सेमिनार में नगर निगम के टेक्निकल एडवाइजर एवं रिटायर्ड चीफ इंजीनियर अनिल मेहता, स्वच्छता मिशन की नोडल एक्सपर्ट कल्पना सिंह मंडल और स्वच्छता मिशन एक्सपर्ट आश्रय की देखरेख में महिलाओं को जागरूक किया गया।

महिलाएं निभा रही हैं अहम भूमिका

रिटायर्ड चीफ इंजीनियर अनिल मेहता ने कहा कि महिलाएं स्वच्छता अभियान की रीढ़ हैं। वे अपने घरों से ही ठोस और गीले कचरे को अलग-अलग करने की आदत डालकर इस मिशन को सफल बना सकती हैं। उन्होंने प्रतिबंधित पॉलीथिन के दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से जानकारी दी।

स्वच्छता मिशन के जेई अंकित गोयल ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा,
“गृहणी ही अपने घर से स्वच्छता का संदेश देती हैं, जिससे पूरे समाज में जागरूकता फैलती है।”

इस अवसर पर नगर निगम सफाई मुख्यालय के निरीक्षक बिशन तेवतिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …