Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 07 at 5.01.40 AM

फरीदाबाद नगर निगम की अपील: शहर को स्वच्छ बनाने में करें सहयोग

फरीदाबाद, बी.आर. मुराद: फरीदाबाद नगर निगमWhatsApp Image 2025 03 07 at 5.01.40 AM

स्वच्छता सर्वेक्षण मिशन को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बीते 64 दिनों में नगर निगम द्वारा 2,272 चालान जारी किए गए हैं, जिनमें खुले में गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की गई है।

स्वच्छता अभियान के तहत की गई कार्रवाई

नगर निगम कमिश्नर ए. मोना श्रीनिवास के मार्गदर्शन में पूरे शहर में सफाई और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जा रहा है। नगर निगम सफाई मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार:

491 गार्बेज चालान
84 बर्निंग चालान
91 डेयरी चालान
16 डस्टबिन चालान
127 मीट शॉप चालान
अन्य कई उल्लंघनों पर भी कार्रवाई की गई

नगर निगम निरीक्षक बिशन तेवतिया के अनुसार, इन चालानों से लगभग 18 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शहरवासियों से अपील

नगर निगम ने शहरवासियों से सहयोग करने की अपील की है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे खुले में कूड़ा न फेंके और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …