गोरखपुर। शांति रूप से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के उद्देश्य से 10अप्रैल 2021 शनिवार को सुरक्षा बलों ने घघसरा बाजार में रोड शो किया और सभी से सहयोग की अपील की । रोड शो की अगुवाई क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज राहुल भाटी कर रहे थे । उनका कहना था कि कोरोना काल में सभी लोग बचाव के सभी तरीकों का पालन करें, मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें और कराएं । रोड शो में प्रमुख रूप से, थाना प्रभारी सहजनवा संजय मिश्र, चौकी प्रभारी घघसरा रामप्रवेश सिंह के अतिरिक्त भारी संख्या में एस एस बी के जवान शामिल रहे।
Check Also
देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …