Breaking News
IMG 20220821 083331

अधिशासी अधिकारी ने सभासद द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की लिखित सूचना देकर कार्यवाही की मांग की

Ibn24×7news team
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज का नगर पालिका सिसवा बाजार हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है कभी घोटाले को लेकर तो कभी धमकाने को लेकर यह बात अलग है कि निष्कर्ष क्या निकलता है ।

ऐसा ही मामला अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिसवा बाजार को धमकाने की सूचना शनिवार को प्राप्त हुयी।अधिशासी अधिकारी ने एक स्थानीय सभासद पर आरोप लगाया कि सभासद द्वारा अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया गया ।इस मामले की शिकायत अधिशासी अधिकारी ने लिखित रूप से थाना प्रभारी को देकर सभासद के ऊपर कार्यवाही की मांग की है।बताते चले कि मामला नगर पालिका सिसवा मे 1000 एलईडी लाइट क्रय करने का है।जिस पर अधिकारी का कहना है कि इसके लिये सभासद दबाव बना रहे है ।शनिवार को नगर के विद्यालय में मे विज्ञान प्रदर्शनी लगा था जिसमे जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों की उपस्थिति के मद्देनजर अधिशासी अधिकारी सिसवा भी उस कार्यक्रम में गए थे ।साथ ही नगर के सभासद भी आमंत्रित थे ।कार्यक्रम सम्पन्न होने पर जैसे ही जिलाधिकारी स्थल से चले गए कि सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को घेर लिया और दुर्व्यवहार करते हुये देख लेने की धमकी देने लगे उसी बीच सभासद अनिरुद्ध चौधरी ने आपत्तिजनक जनक शब्दो का प्रयोग कर दुर्व्यवहार किया । उक्त बातें ईओ ने पुलिस को दिए तहरीर में कही और कार्यवाही की मांग की है। इस मामले मे प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया की नामजद्द तहरीर मिल गई है ,जिस पर निरीक्षण उपरांत कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *