Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 15 at 8.01.51 AM

मैराथन में दिखाया उत्साह,मंत्री,अफसर और उद्योगपति सभी दौड़े

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद: लोकसभा फरीदाबाद में 20 से 22 मई तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त जुनून है। शनिवार सुबह इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब खेल महोत्सव से आमजन को जोड़ने के लिए आयोजित की गई मैराथन में हजारों शहरवासी एक साथ दौड़े। करीब 11 किलोमीटर की इस मैराथन में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित सभी विधायक,प्रशासनिक अधिकारी बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पूरी मैराथन में साथ चलकर सांसद फिट-फरीदाबाद हिट का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह सांसद खेलकूद प्रतियोगिता पूरे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति एक जागरूकता पैदा करने का अभियान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में यह प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 20 से 22 मई तक फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर 10 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन खेल स्पर्धाओं में प्रत्येक नागरिक हिस्सा लें। उन्होंने मैराथन में हजारों लोगों के उत्साह को देखते हुए कहा कि यह मैराथन और इसमें शामिल हजारों लोग यह साबित करते हैं कि हम अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद सजग हैं। उन्होंने कहा कि यह सांसद खेल महोत्सव आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को प्रातः 6:00 बजे सेक्टर-12 खेल परिसर से विशाल मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान मसहूर गायक पदमजीत सहरावत के द्वारा तैयार किए गए थीम सांग खेल रहा है इण्डिया, आगे बढ़ रहा इण्डिया। बाबा फरीद की नगरी,राजा नाहर कर्म भूमि पर हो रहा है सांसद खेल महोत्सव को भी लांच किया गया।

केंद्रीय ऊर्जा में भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर 12 फरीदाबाद के खेल स्टेडियम मैराथन की शुरुआत मंत्रीगण ने दिखाई हरी झंडी दिखाकर की। इस मैराथन में क्षेत्र के हजारों बच्चे,बुजुर्ग,युवा और महिलाएं शामिल हुई। यह मैराथन सेक्टर- 12 से सैक्टर -14, सेक्टर-17, सेक्टर-15 से वापस सेक्टर-12 खेल परिसर में सम्पन्न हुई। मैराथन के राजनीतिक ग्रुप में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर प्रथम,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। प्रशासन के पुरुष वर्ग में डीआईपीआरओ राकेश गौतम पहले,डीसी जितेन्द्र यादव दूसरे और महिला वर्ग में तहसीलदार नेहा सहारण प्रथम स्थान पर रही।

 

बच्चों में खेल परिसर के भीकू प्रथम,भूपेन्द्र द्वितीय,लड़कियो में कंचन पहले, मानशी दूसरे स्थान पर रही। वहीं दो छोटे भाई- बहन पारस 6 वर्ष और तपस्या 7 वर्ष ने भी मैराथन में अपनी आयु वर्ग में जीत हासिल की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के अलावा प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा,विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा,विधायक प्रवीण डागर,भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,जेजेपी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गोड़,मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ,पलवल और फरीदाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओ के अलावा डीसी जितेन्द्र यादव,एमसीएफ के अतिरिक्त आयुक्त अभिषेक मीणा,एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल,एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया,सीटीएम नसीब कुमार सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *