Breaking News

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद बलिया को स्मार्ट नगर पालिका बनाने के लिए 02 करोड़ से अधिक की धनराशि की कार्ययोजना को किया स्वीकृत

रिपोर्टर — जीतेन्द्र कुमार चौबे IMG 20250119 WA0007

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद बलिया को स्मार्ट नगर पालिका बनाने, यातायात की दृष्टि से जाम से मुक्ति तथा प्रमुख चौराहों एवं ओवर ब्रिज को सजाने और संवारने के साथ माडल स्ट्रीट वेंडर जोन विकसित करने के लिए 02 करोड़ से अधिक की धनराशि 15 वित्त आयोग की कार्य योजना को स्वीकृत करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलिया को निर्देशित किया है कि टेंडर प्रक्रिया आदि अतिशीघ्र कर कार्य कराना सुनिश्चित करें, ताकि जनपद बलिया में नगर पालिका परिषद बलिया भी स्मार्ट नगर पालिका के रूप में विकसित हो।

 

(1) नगर पालिका बलिया में नवीनतम तिराहा, जो स्टेडियम के बगल में निर्मित होगा। जिसे महाराणा प्रताप चौराहे के नाम से जाना जाएगा। जिसके लिए रूपए 1219800 स्वीकृत किया गया।

 

(2) दूसरा नवीनतम चौराहा इंदिरा मार्केट के सामने बनाया जाएगा, जिसे सुसज्जित कर आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए रुपए लगभग 8 लाख स्वीकृत किए गए।

 

(3)ओवर ब्रिज के नीचे बस स्टैंड से चित्तू पांडे चौराहे तक आधुनिक स्टेनलेस स्टील की रेलिंग सहित सुंदर वृक्षों और पुष्पों से सजाया जाएगा तथा सुंदर लाइटों का भी प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस बूथ के निकट एक नवीनतम चौराहे का भी निर्माण किया जाएगा ,जिसके लिए लगभग 36 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

(4)ओवर ब्रिज के ऊपर ओवर ब्रिज को सुंदर-सुंदर लाइटों से सजाया जाएगा। यहां पर बटरफ्लाई लाइट लगाई जाएगी।ओवर ब्रिज का ऊपरी हिस्सा आधुनिकरण की एक मिसाल बनेगा। इसके लिए लगभग 20 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है 🇮🇳

 

(5) जनपद बलिया के प्रमुख चौराहे को चौड़ीकरण करने के साथ ही सुंदर लाइटों से सजाने संवारने के साथ आधुनिकीकरण किया जाएगा। जिसमें कुल 10 चौराहे चिन्हित किए गए हैं, 75 लख रुपए की स्वीकृति मिली। जिनके नाम है—-

(1)विशुनीपुर चौराहा,

(2)पानी टंकी का चौराहा

(3) कासिम बाजार का चौराहा

(4)जगदीशपुर का चौराहा

(5) हनुमानगढ़ी चौराहा

(6) नया चौक चौराहा

(7) शास्त्री चौराहा

(8)ऑक्टेन गंज चौराहा

(9) टीडी कॉलेज चौराहा

(10) कुंवर चौराहा

 

(6)फुटकर व्यवसाय, ठेले वालों और वेंडिंग जोन के लिए ₹50 लाख की स्वीकृति दी गई है। जिसमें 02 वेंडिंग जोन को आदर्श वेंडिंग जोन बनाया जाएगा और सुसज्जित करते हुए विशेष स्वरुप प्रदान किया जाएगा।

(1) शीश महल की गली के पीछे का मॉडल वेंडिंग जोन

(2)कासिम बाजार में गुरुद्वारा के पीछे मॉडल वेंडिंग जोन

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *