Breaking News
Screenshot 20241107 204533

सर्वोदय अस्पताल में फोन करके धमकी देने वाले आरोपी को अपराध शाखा टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241107 204533

फरीदाबाद:बता दे कि तीन नवंबर को एक व्यक्ति ने सर्वोदय अस्पताल सेक्टर-8 में कॉल करके एक डॉक्टर का फोन नंबर मांगा था,कॉल अटेंडर के द्वार नम्बर नही देने पर उसने अस्पताल में कैबिन को बम से उड़ाने व हाथ पैर काटने की धमकी देकर अपने आपको लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने का मामला सामने आने पर थाना सेक्टर-8 में अभियोग पंजिकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखता पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश नरवाल आईपीएस के दिशा-निर्देश व पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद की मार्गदर्शन में अपराध शाखा सेक्टर-30,ऊंचा गांव व सेक्टर-85 की एक संयुक्त टीम तैयार की गई

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम द्वारा 6 नंबर को आरोपी गिरफ्तार किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान अमन यादव एसीपी अपराध ने बताया कि 3 नवंबर को सर्वोदय अस्पताल सेक्टर-8 में कॉल करके धमकी देने के मामले में अपराध शाखा की टीम द्वारा आरोपी अंकित (27) को 06 नवम्बर को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी गांव बीरो जिला कैमूर भबुआ बिहार का रहने वाला है और पटना बिहार में रहकर नौकरी की तैयारी के लिए कोचिंग ले रहा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी प्रेमिका की मां का फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल व एक अन्य अस्पताल में भी ईलाज चला था,जो ईलाज से ठीक नही हुई,जिसकी बाद में मृत्यु हो गई थी।

उसकी प्रेमिका ने उससे सर्वोदय अस्पताल द्वारा ठीक से ईलाज ना करने के बारे में कहा था। जिसपर उसने अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने के लिए अस्पताल में फोन करके धमकी दी थी। आरोपी का किसी भी गैंग/गिरोह से कोई संबंध नही है,प्रेमिका को प्रभावित करने के लिए उसने अस्पताल में फोन करके धमकी दी थी। जिसको अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *