Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 14 at 2.18.25 PM

चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

https://youtu.be/UHqpwUiB0u4

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2023 01 14 at 2.18.25 PM

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम हर्ष उर्फ सैंकी है। आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के मुज्जफर नगर का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में फरीदाबाद के दयालपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से खुरैसीपुर रोड से चोरी की मोटरसाइकिल सहित थाना धौज के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिल को जितेन्द्र उर्फ दीप नाम के व्यक्ति से 6000/-रु में खरीदा था। जितेन्द्र के संबधं में आरोपी नाम के अलावा कुछ और नही जानता है। आरोपी ने कम पैसे के लालच में आकर मोटरसाइकिल को खरीद लिया था आरोपी को पूछताछ के बाद अदालात में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *