Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 14 at 2.22.06 PM

लिंग्याज में धूमधाम से बनी लोहड़ी

https://youtu.be/UHqpwUiB0u4

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी) में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर प्रो चांसलर प्रो.डॉ.एमके सोनी ने कहां कि लोहड़ी मिलकर खुशियां बांटने का त्योहार है। पहले कुछ ही राज्यों जैसे हरियाणा,पंजाब, हिमाचल प्रदेश,दिल्ली आदि में मनाया जाता था। लेकिन बढ़ते ट्रेंड और खुशी को बाटने के लिए देश के अन्य हिस्सों में भी लोग इस त्योहार को मनाने लगे। उन्होंने कहां कि हमें हर त्योहार को खुशी के साथ मनाने चाहिए।

WhatsApp Image 2023 01 14 at 2.22.06 PM

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में लोहड़ी मनाते हुए आग जलाई गई। सभी फैकल्टी सदस्यों व स्टाफ ने अग्नि के चारों ओर चक्कर लगा कर उसमें रेवड़ी, मूंगफली व गज्जक डाली। जिसके बाद सभी को मूंगफली व रेवड़ी बांटी गई। उसके उपरांत सभी ने नाच गाकर अपनी खुशी जताई। वाइस चांलर डॉ.महेंद्र पाल गुप्ता ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी और उनके उज्ज्वल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोहड़ी से जुड़ी मान्यताओं के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर डीन अकादमिक प्रो.डॉ.देवेंद्र पाल सिंह,रजिस्ट्रार प्रेम सालवान मौजूद रहें।

 

लोहड़ी का त्योहार सूर्यदेव और अग्नि को समर्पित है। इस त्योहार में लोग नई फसलो को अग्निदेव को समर्पित करते हैं। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार,अग्नि की देवी-देवताओं का भोग होता है। ऐसी मान्यता है कि लोहड़ी के पर्व के माध्यम से नई फसल का भोग सभी देवताओं तक पहुंच जाता है। कहा जाता है कि अग्निदेव और सूर्य को फसल समर्पित करके उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *