Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 14 at 2.54.56 PM

कृत्रिम अंग किया लोगों को वितरित

https://youtu.be/UHqpwUiB0u4

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कृत्रिम अंगों से दिव्यांगों को मिलेगी जीने की नई उम्मीद डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में इंटरवेल क्लब इंडस्ट्रियल टाउन के सहयोग से अंग वितरण किया गया। तो वही विधायक नरेंद्र गुप्ता व विधायक राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सेक्टर-8 में स्थित भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र फरीदाबाद सेंट्रल इनरव्हील क्लब एवं रोटरी क्लब साउथ सेंटल,दिल्ली द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग सेटिंग्स दिवस का आयोजन भी किया गया।

WhatsApp Image 2023 01 14 at 2.54.56 PM

कृत्रिम पैर,कैलिपर्स और बैशाखी,दिव्यांग केंद्र,हिसार में निर्मित और एलएन 4 कृत्रिम हाथ रोटरी क्लब साउथ सेंट्रल दिल्ली के सहयोग से किया गया। इस कैंप में 42 लोगों को कृत्रिम अंग लगाए गए इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र गुप्ता और विधायक राजेश नागर उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता वह राजेश नागर ने कहा कि डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र लोगों को निरोग रखने का सराहनीय कार्य कर रहा है और शिविर में जिस तरह से दिव्यांग लोगों के जीने की नई उम्मीद केंद्रीय अंगों के माध्यम से भारत विकास परिषद द्वारा संचालित डॉक्टर प्रकाश आरोग्य केंद्र ने दी है उसकी जितनी सहारा ना की जाए कम है।

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा की आरोग्य केंद्र द्वारा बनाए जा रहे गरीबों के लिए फैमिली हेल्थ कार्ड भी जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं उन्होंने इसके लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की इस मौके पर प्रोडक्ट चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ना केवल फरीदाबाद से बढ़कर हरियाणा के अन्य जिलों के साथ-साथ बिहार व यूपी से भी लोगों ने आकर केंद्रीय अंग लगाए लगवाए हैं इस मौके पर इनरव्हील कल फरीदाबाद सेंटर के प्रधानमंत्री गुप्ता ने कहा कि यह प्रोडक्ट उनके क्लब के बेहतरीन प्रोडक्ट में से एक है क्योंकि दिव्यांग व्यक्ति के जीवन को मुख्यधारा से जोड़ने में यह कृत्रिम अंग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा संचालित डॉ.प्रकाश आरोग्य केंद्र का आभार जताया जिन्होंने इस पुण्य कार्य भागीदारी का उन्होंने मौका दिया

 

ममता गुप्ता ने बताया कि क्लब की सदस्य सीमा गुप्ता द्वारा इस प्रोडक्ट के लिए एक लाख की राशि दान स्वरूप दी गई है जिसके लिए क्लब उनका आभारी है तथा क्लब द्वारा एक नई ई रिक्शा अभी जरूरतमंदों को भेंट की गई इस मौके पर विशेष रूप से जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विजेंद्र स्रोत इनरव्हील क्लब फरीदाबाद सेंट्रल से सदस्य अनीता गोस्वामी, भटनागर,भाजपा जिला सचिव राजकुमार अग्रवाल,चेयरमैन प्रदीप रमेश,अग्रवाल राकेश गुप्ता, प्रेम,दिनेश,पवन अग्रवाल, विनय गुप्ता,बी एम अग्रवाल,रेनू महेश्वरी,आरती अग्रवाल,गरिमा अग्रवाल,गीता अग्रवाल,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *