Breaking News
f265111f 4ff3 4e20 abca 33b90d0b980c

हवा बाजी के लिए देसी पिस्टल रखता था आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टf265111f 4ff3 4e20 abca 33b90d0b980c

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम इकबाल है जो फरीदाबाद के गौछी गांव का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल मुजेसर एरिया से गिरफ्तार कर लिया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और हवाबाजी के लिए देसी पिस्टल अपने साथ रखता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हत्या,अवैध हथियार,लड़ाई झगड़ा की धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *